Monday , February 24 2025

शर्मनाक : फतेहपुर में बुजुर्ग विधवा को बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नशे की हालत में एक युवक ने 70 वर्षीय विधवा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपित महिला के जेवर छीन धमकाते हुए भाग निकला। मंगलवार सुबह महिला ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी और थाने पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

करीब 70 साल की महिला पिछले कई साल से थरियांव थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में रहती है। पति की मौत के बाद महिला ने अपनी दो बेटियों की शादी करने के बाद घर छोड़कर मायके में आकर रहने लगी। पूर्व में वह अपने चौकीदार भाई के साथ रहती थी लेकिन आपसी खटपट के चलते वह अलग गांव के स्कूल में रहने लगी। वह कभी स्कूल के एमडीएम और ग्रामीणों की मदद से पेट भरती है।

महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह स्कूल के बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का लक्ष्मी प्रसाद लोधी नशे की हालत में पहुंचा और उसे जबरन खींच कर कमरे ले जाकर बंद कर दिया और दरिंदगी की। आरोपित ने महिला के नाक पोंगी छीन लिया और धमकी देते हुए भाग निकला। महिला ने सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तो लोग स्तब्ध रह गए। सीओ थरियांव अनिल कुमार ने बताया कि महिला ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।