Friday , May 17 2024

Siddharth Shukla Death News: कैसे करें यकीन…महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर दिल तोड़ने वाली खबर आई है। महज 40 साल की उम्र में आज सुबह उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है, हालांकि डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण के बारे में आधिकारिक रूप से कहा जा सकता है। एक्टर को 11 बजे के करीब कूपर अस्पताल में लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।

हालांकि,  उन्हें जिस पहचान की तलाश थी वह बालिका वधू सीरियल से बनी और इसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया। इसके बाद  उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और 2014 में  ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वह बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आए थे। इसी साल वह ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सीजन 3 में भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी दोस्त शहनाज गिल के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए थे

सुनील ग्रोवर भी सिद्धार्थ ने निधन से सदमें हैं। सुनील ग्रोवर ने दुख जताते हुए लिखा,”सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में जानकर हैरान और दुखी हैं। बहुत जल्दी चला गया। प्रार्थना। आत्मा को शांति मिले।”

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक बार फिर हमें पता चला जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।’ हरभजन सिंह ने कहा कि विश्नास नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ चले गए, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं।