Thursday , May 2 2024

अनुष्का शर्मा ने मैच के दौरान गर्ल गैंग के साथ दिया पोज, इन क्रिकेटर्स की पत्नियां दिखीं साथ

अनुष्का शर्मा इन दिनों बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। वह करीब दो महीने से वहां हैं। इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच के दौरान पति विराट कोहली को चीयर करने अनुष्का पहुंची थीं। वह गर्ल गैंग के साथ स्पॉट हुईं। इसी दौरान अनुष्का ने अपने दोस्तों के साथ स्टैंड में खड़े होकर पोज दिया। तस्वीर को ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 

गर्ल गैंग के साथ दिया पोज

तस्वीर को साझा करते हुए प्रतिमा सिंह लिखती हैं- ‘बैक विद द लेडीज।‘ तस्वीर में अनुष्का और प्रतिमा के अलावा जसप्रीत बुमराह की पत्नी और टीवी होस्ट संजना गणेशन, मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता सूद, रविचंद्रन अश्विन की पत्नी पृथ्वी नारायणन और गेंदबाजी कोच भरत अरुण की पत्नी अनीता अरुण शामिल थीं। 

तस्वीर को अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी री-पोस्ट किया है। उनके लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होंने फुल स्लीव टॉप के साथ ब्लू कलर की पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

फिल्मों से दूर

अनुष्का की पिछली फिल्म 2018 में आई ‘जीरो’ थी जिसमें उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिलहाल अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस में व्यस्त हैं। उनके प्रोडक्शन की फिल्म ‘बुलबुल’ और वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।