Sunday , September 29 2024

किसान महापंचायत में जाने वाले किसानों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल किसानों पर रालोद सुप्रीमो जंयत चौधरी को भले ही हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी गई, लेकिन मेरठ के सिवाया टोल से होकर ट्रैक्टर-ट्रालियों, बसों व अन्य वाहनों में सवार होकर जाने वाले किसानों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

सुबह से ही किसानों का मुजफ्फरनगर जाने के लिए सिलसिला शुरू हो गया था। सिवाया टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों ने महापंचायत में जाने वाले किसानों के लिए टोल को फ्री करा दिया था। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों, बसों, अन्य वाहनों पर भारतीय किसान यूनियन के साथ ही तिरंगा झंड़ा लगाकर नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ।

सिवाया टोल प्लाज पर सभी किसानों का पुष्पवर्षा करके यहां धरनारत किसानों ने स्वागत किया। इस दौरान किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। किसान महापंचायत में जाने वाले किसान जमकर नारेबाजी करते हुए रवाना हुआ। दूसरी ओर, सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। एक वीआईपी लेन को पूरी तरह से खाली रखा गया था।