Thursday , May 16 2024

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, नवजात सहित चार की मौत

अमेरिका के दक्षिणी प्रांत फ्लोरिडा के लेकलैंड में गोलीबारी में नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गयी।  स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में 11 साल की एक बच्ची घायल हुई है। 

पोल्क काउंटी शेरिफ ग्रेडी जुड ने कहा कि दो अलग-अलग घरों में सुबह 4:3० बजे गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस के साथ गोलीबारी में घायल होने के बाद संदिग्ध ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।