Monday , February 24 2025

लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रियंका गांधी आज तीन घंटे रखेंगी मौन व्रत, मंत्री के इस्तीफे की मांग पर देंगी जोर

लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वो यूपी सरकार और भाजपा पर हमला करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। लगातार गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को जारी रखते हुए सोमवार को उन्होंने मौन व्रत के माध्यम से विरोध करने की घोषणा की है। 

खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी आज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मौन व्रत रखेंगी। इसके मद्देनजर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को लखनऊ कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। 

new