Sunday , September 29 2024

महोबा में पति ने की पत्नी की हत्या:मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से काटा, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महोबा में एक 65 साल के पति ने अपनी 60 साल की पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी पति पत्नी की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पैसे के लेन देन को लेकर हुआ था विवाद

महिला के बेटे परशुराम ने बताया कि वह एक निमंत्रण में मध्य प्रदेश के छतरपुर गए हुए थे। दशहरे के दिन उसके माता-पिता के बीच पैसों के लेनदेन का लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार रात पिता छद्दू ने उसकी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय घर पर आरोपी के पोता और पोती मौजूद थे। जिन्होंने पूरी घटना को देखा।

सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है।

new ad