
Narak Chaturdashi 2021: दीपोत्सव का पर्व 2 नवंबर को धनतेरस से शुरू हो गया है। इसके दूसरे दिन नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi ) मनाई जाती है। इसे छोटी दिवाली (Choti Diwali) भी कहते हैं। आज (बुधवार) 3 नवंबर लोग नरक चौदस मना रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करने वालों को स्वर्ग में जगह मिलती है। नरस चौदस को रूप चौदस भी कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सुंदरता बढ़ती है।
वहीं छोटी दीपावली पर दीये जलाने की परंपरा है। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन दीपक जलाने से जिंदगी की सारी परेशानियां खत्म होती है। ज्योतिष में इन दीयों को रखने की जगहें भी बताई गई हैं। अगर कोई व्यक्ति उन खास जगहों पर दीपक रखता है, तो उसे लाभ होता है।
छोटी दिवाली पर 5 दीपक जलाए जाते हैं। यह पूजा घर, किचन, पीने के पानी के जगह, पीपल के पेड़ और घर के मुख्य द्वार पर रखे जाते हैं। लेकिन आज के दिन 14 दीये जलाना शुभ माना गया है। ऐसे करने से सभी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वह व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
इन जगहों पर रखें 14 दीपक
1. एक दीया शाम को घर के मेन गेट के बाहर रखें।
2. अगर कर्ज से परेशान हैं, तो एक दीपक सुनसान मंदिर में रखे।
3. एक दीया माता लक्ष्मी के सामने रखना चाहिए।
4. एक दीपक तुलसी के नीचे रखें।
5. पीपल के पेड़ के नीचे एक दीया रखें।
6. किसी मंदिर में एक दीपक रखें।
7. एक दीपक घर में कचरा रखने वाले स्थान पर रख दें।
8. एक दीया बाथरूम में पानी की निकासी वाली जगह पर रखें।
9. एक दीया घर की छत के कोने में रख दें।
10. एक दीपक किचन में रखें।
11. एक दीया घर की मुख्य खिड़की के पास रख दें।
12. एक दीपक घर की सीढ़ियों या घर के ब्रम्ह स्थान में रखें।
13. एक दीपक पीने का पानी रखने की जगह पर रख दें।
14. एक सरसों के तेल का कचरे की ढेर पास रख दें। ध्यान रखे कि दीया दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
