
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर नहर पुल के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय विजय पुत्र अमर सिंह निवासी गांव विरसिंहपुर थाना कुरावली के रूप में हुई है। विजय रोजगार सेवक था। उसकी हत्या क्यों और किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
