
राष्टीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जयंत सिंह ने कहा कि इस महीने के आखिरी तक गठबंधन को लेकर फैसला ले लिया जाएगा।
चौधरी जयंत सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि नवंबर महीने के अंत तक निर्णय ले लिया जाएगा। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रालोद के साथ गठबंधन को लेकर कई बार तस्वीर साफ कर चुके हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी पार्टी की तरफ से निर्णन नहीं आया है।
