Friday , July 18 2025

यूपी: पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन, लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

वह सपा के कद्दावर नेता थे। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रहे थे।

स्वास्थ्य खराब होने के कारण लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।

अहमद हसन अंबेडकरनगर के जलालपुर के मूल निवासी थे। एक आईपीएस अधिकारी के तौर पर रिटायर होने के बाद उन्होंने सपा से राजनीति शुरू की थी।

new ad