Sunday , September 29 2024

UP Election Result 2022: शहर सीट से सीएम योगी आगे, विनय शंकर पीछे, यहां देखें बस्ती-गोरखपुर मंडल की पल-पल की अपडेट

बस्ती और गोरखपुर मंडल की 41 विधानसभा सीटों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे से ही रुझान मिलने लगेंगे। शाम तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित हो जाएंगे। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। गोरखपुर से पहला रुझान मिला है। वहीं कंपियरगंज से भाजपा प्रत्याशी फतेहबहादुर सिंह आगे चल रहे हैं।

गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20,000 मतों से आगे। अभी चौथे राउंड की मतगणना खत्म हुई है। वहीं कैंपियरगंज में चौथे राउंड में भाजपा 12753 और सपा 9892 मत मिले हैं।

गोरखपुर ग्रामीण सीट पर पांचवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के विपिन सिंह सपा के विजय बहादुर यादव से मात्र 9 वोट से आगे चल रहे हैं। पांच राउंड तक विजय बहादुर को 18150 मत मिले हैं जबकि विपिन सिंह को 18159 मिले हैं।

तीसरे रांउड के समाप्त होने तक सीएम योगी 15 हजार मतों से आगे हैं। वहीं चिल्लूपार में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी 3006, विनय शंकर तिवारी 983 मत मिले हैं। यह पहले राउड की गणना है। वहीं चिल्लूपार में 2 राउंड में राजेश त्रिपाठी 4769 और विनय शंकर को 3066 मत मिले।
वहीं कैंपियरगंज तीसरा तीसरा राउंड फतेह बहादुर सिंह भाजपा 9171 सपा काजल निषाद 7555
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के तीसरे राउंड की मतगणना में सीएम आठ हजार मत से आगे चल रहे हैं। वहीं खजनी विधानसभा क्षेत्र दूसरे चरण में भाजपा 5805, सपा 2836, बसपा 2797 और कांग्रेस 118

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के दूसरे राउंड की मतगणना में सीएम योगी आठ हजार मत से आगे चल रहे हैं। खजनी से बसपा आगे है। वहीं कैंपियरगंज से फतेह बहादुर 600 वोट से आगे हैं। 

वहीं पहले राउंड में शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी 5540 वोट से आगे हैं। उनके पीछे सुभावती शुक्ला सपा प्रत्याशी 1076 मत है। बसपा से ख्वाजा 343 और चंद्रशेखर रावण को 133 वोट मिले हैं। इसे अलावा चौराचौरा से भाजपा प्रत्याशी सरवन निषाद आगे चल रहे हैं। वहीं बांसगांव से भी भाजपा प्रत्याशी डॉ विमलेश पासवान 1600 से वोट आगे हैं। चिल्लूपार से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी 3000 मतों से आगे चल रहे हैं। पिपराइच विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह 4000 मतों से आगे चल रहे हैं।

वहीं सहजनवां विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह 2000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे चरण में भाजपा प्रदीप शुक्ला 6869, सपा यशपाल रावत 2575, बसपा सुधीर सिंह 2096 मत मिले हैं।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में सात जिले हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। लिहाजा, देश-दुनिया के लोगों की निगाह गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों पर है।

दोनों मंडलों के अलग-अलग जिलों से चुनाव लड़ रहे योगी सरकार के मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, देवरिया की रुद्रपुर सीट से जय प्रकाश निषाद, सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी और मंत्री श्रीराम चौहान गोरखपुर की खजनी (सुरक्षित) सीट से चुनाव मैदान में हैं। इन सबके भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। मतदाता अपना फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर चुके हैं।

Kushinagar Election Result 2022

कुशीनगर जिले में इन प्रमुख प्रत्याशियों पर राजनीतिक दलों ने लगाया है दांव

विधानसभा चुनाव में जनपद की सात सीटों में से प्रत्येक में जीत का ताज तो किसी एक उम्मीदवार के सिर सजेगा, लेकिन सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। मतदाताओं की निगाह भी इन पर टिकी है कि किसकी झोली में कितने वोट पड़े हैं या किस पर कितने लोगों ने भरोसा किया है।
तृतीय चक्र-खड्डा- निषाद-भाजपा उम्मीदवार 1024 मतों से निर्दल उम्मीदवार विजय कुशवाहा से आगे।हाटा- भाजपा 6,000 मतों से सपा से आगेपडरौना- भाजपा 4,600 मतों से सपा से आगेकुशीनगर- भाजपा 101 मतों से सपा से आगेतमकुहीराज- भाजपा 7,600 मतों से सपा से आगे। कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू तीसरे नम्बर पररामकोला (सुरक्षित)- भाजपा 2,700 मतों से सुभासपा-सपा उम्मीदवार से आगे।

कुशीनगर उदित नारायण पीजी कॉलेज और अंतर कॉलेज में बने मतगणना स्थलों पर पोस्टल बैलेट मतगणना की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके बाद ईवीएम मतगणना शुरू की जाएगी।
तमकुहीराज विधानसभा तीसरा चक्रभाजपा- डॉ असीम कुमार- 11652सपा- उदय नारायण गुप्ता- 3896कांग्रेस- अजय कुमार लल्लू- 3153

कुशीनगर में द्वितीय राउंडपडरौना में 3708 मतों से भाजपा आगे है सपा से।कुशीनगर में 806 से भाजपा आगे।खड्डा में 5618 मतों से भाजपा आगे।हाटा में भाजपा 2827 मतों से सपा से आगे। रामकोला में पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौड़ 2694 मतों से सपा उम्मीदवार पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती से आगे।

कुशीनगर के सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सपा के विक्रमा यादव से करीब 3,000 मतों से आगे। हाटा में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह भाजपा उम्मीदवार मोहन वर्मा से आगे। कुशीनगर के खड्डा में निषाद भाजपा गठबंधन के विवेकानंद पांडेय आगे। दूसरे नंबर पर सपा के बगावत कर चुनाव लड़ रहे निर्दल उम्मीदवार विजय प्रताप कुशवाहा दूसरे नंबर पर। तमकुहीराज में भाजपा उम्मीदवार डॉ. असीम कुमार पहले, सपा के उदय नारायण गुप्ता दूसरे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीसरे नम्बर पर चल रहे हैं। फाजिलनगर में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा मामूली वोटों से आगे हैं। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।


कुशीनगर जनपद की विधानसभा सीटें

1-सदर (पडरौना) विधानसभा क्षेत्र
– मनीष जायसवाल, भाजपा,
– विक्रमा यादव, सपा
– पवन उपाध्याय, बसपा,
– मोहम्मद जहीरुद्दीन, कांग्रेस,

2- खड्डा विधानसभा क्षेत्र-
– विवेकानंद पांडेय, भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन
– डॉ. निसार अहमद, बसपा
– धनंजय सिंह, कांग्रेस
– अशोक चौहान, सुभासपा-सपा गठबंधन

3- कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र-
– पीएन पाठक, भाजपा
– राजेश प्रताप राव, सपा
– मुकेश्वर मद्धेशिया, बसपा
– श्यामरती देवी, कांग्रेस

4- हाटा विधानसभा क्षेत्र-
– मोहन वर्मा, भाजपा
– रणविजय सिंह, सपा
– शिवांग सिंह, बसपा
– अमरेंद्र मल्ल, कांग्रेस

5- रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा-  
– विनय प्रकाश गौड़, भाजपा
– शंभू चौधरी, कांग्रेस
– विजय कुमार, बसपा
– पूर्णमासी देहाती, सुभासपा-सपा गठबंधन

6. फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र-
– सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा
– मनोज सिंह, कांग्रेस
– मुहम्मद इलियास अंसारी, बसपा
– स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा

7. तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र-
– डॉ. असीम कुमार, भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन
– संजय गुप्ता, बसपा
– उदय नारायण, सपा
– अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस

Basti Election Result 2022

बस्ती में 54 उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा

बस्ती जनपद के पांच विधानसभा सीटों की अगले पांच वर्षों के लिए नुमाइंदगी कौन करेगा। इसके लिए कुल 54 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। जिले के बस्ती सदर, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली व महादेवा सुरक्षित सहित 1503 मतदान केंद्रों के 2470 बूथों पर किसके लिए कितने मत पड़े हैं, यह तय हो जाएगा।
बस्तीरुधौली विधानसभा से सपा प्रत्याशी आगे।969 वोट से सपा प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी आगे।सपा प्रत्याशी को मिला 2848 वोट।बीजेपी को मिला 1879 वोट।बीएसपी को मिला 536 वोट।कांग्रेस को मिला 515 वोट। 
बस्ती, महादेवा विधानसभा सीट, पहला राउंडबीजेपी, 5436सपा, 3632बसपा, 1697
बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में सपा आगे। सपा के कवींद्र चौधरी को 10230, भाजपा के चंद्र प्रकाश शुक्ल को 5532 और बसपा के जहीर अहमद को 2774 वोट मिले हैं।

बस्ती। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चक्र में भाजपा के अजय सिंह को 4252, सपा के त्रयम्बक नाथ पाठक को 4174, बसपा के राजकिशोर सिंह को 3496 व कांग्रेस की लबोनी सिंह को 99 वोट मिले।
बस्ती जिले में  प्रथम राउंड के दौरान हर्रैया विधानसभा में बसपा आगे है। बस्ती। प्रथम राउंड की गिनती में भाजपा के अजय सिंह को 1935, सपा के त्रयम्बक पाठक को 2290, बसपा के राजकिशोर सिंह को 1669 व कांग्रेस की लबोनी सिंह को 55 वोट मिले हैं।
बस्ती विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। बताया जा रहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है, लेकिन अभी इसकी जानकारी साझा नही की गई है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कड़ी जांच के बाद ही लोगों को मतगणना परिसर में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

विधानसभा 2017 का परिणाम
 हर्रैया- अजय कुमार सिंह भाजपा
 कप्तानगंज- सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल भाजपा
 रुधौली- संजय प्रताप जायसवाल भाजपा
 बस्ती सदर- दयाराम चौधरी भाजपा
 महादेवा-  रवि कुमार सोनकर भाजपा

हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवार भाजपा के अजय कुमार, सपा के त्रयंबक नाथ पाठक, बसपा के राजकिशोर सिंह, कांग्रेस की लबोनी सिंह, आप के सुरेश कुमार सिंह, विकासशील इंसान पार्टी के दीप कुमार, शोषित समाज दल के अद्याराम चौधरी, निर्दलीय चंद्रमणि व श्रवण कुमार हैं।

कप्तानगंज विधानसभा  क्षेत्र से भाजपा के चंद्रप्रकाश, कांग्रेस के अंबिका सिंह, सपा के कबीन्द्र चौधरी, बसपा के जहीर अहमद, आप के संजय कुमार, बीएमपी के हृदयराम, अटल जनशक्ति पार्टी के ओमप्रकाश, लोग पार्टी के लक्ष्मण, जन अधिकार पार्टी के सुनील, निर्दल कपिल देव, रामजी व दिग्विजय सिंह हैं। यहां से कुल 12 उम्मीदवार हैं।

रुधौली विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। भाजपा की संगीता देवी, सपा के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, बसपा के अशोक कुमार, कांग्रेस के बसंत चौधरी, आप के पुष्करादित्य सिंह, पीस पार्टी से महफूल अली, अटल जनशक्ति पार्टी से मो. कयूम, लोग पार्टी से नीलम, एआईएमआईएम से निहालुद्दीन, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से जयगोविन्द, निर्दलीय अजय प्रताप, लक्ष्मीकांत भट्ट, प्रेमकुमार, सुनील कुमार हैं।

बस्ती सदर से 11 प्रत्याशी हैं, जिसमें भाजपा के दयाराम चौधरी, सपा के महेन्द्रनाथ यादव, कांग्रेस से देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बसपा के आलोक रंजन वर्मा, आप से रमेश सिंह, अटल जनशक्ति पार्टी से ओम प्रकाश त्रिपाठी, आजाद समाज पार्टी के अरबाबुल हक, जनहित किसान पार्टी के राम प्रसाद, भारतीय महापरिवार पार्टी से अंबरीश देव गुप्ता, बीएमपी से प्रदीप कुमार व  बबिता शुक्ला निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

महादेवा विधान सभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल है। इसमें भाजपा के रवि, बसपा के लक्ष्मी चंद्र खरवार, सुभासपा से दूधराम, कांग्रेस से बृजेश कुमार, आज से सुरेश, बीएमपी से राम करन, जन अधिकार पार्टी की पूर्णिमा व निर्दल विजय विक्रम हैं। विजय विक्रम ने सुभासपा से नामांकन पत्र भरा था। पार्टी के प्रत्याशी बदलने के कारण वह निर्दलीय हो गए।

Deoria Election Result 2022

देवरिया में 80 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

देवरिया जिले के विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने वाले 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। दोपहर बाद तस्वीर सातों विधानसभा क्षेत्रों की साफ हो जाएगी कि कौन कहां से जीत रहा है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा का सख्त प्रबंध किया गया है।
देवरिया। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से चल रही मतगणना में छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। 10:30 बजे तक के रूझान  पर गौर किया जाए तो भाटपार रानी में भाजपा के सभाकुवर ,बरहज में भाजपा सलेमपुर में भाजपा रुद्रपुर में भाजपा के शाका मिश्र, देवरिया सदर में भाजपा शलभ मणि, पथरदेवा में भाजपा से सूर्य प्रताप शाही आगे चल रहे हैं। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र का अभी रुझान सामने नहीं आ सका है।

देवरिया सदर -भाजपा आगे रामपुर कारखाना- सलेमपुर – सुभासपा आगेरुद्रपुर -पथरदेवा – भाजपा आगेबरहज – भाजपा आगेभाटपार रानी-
देवरिया पथरदेवा विधानसभा सीट प्रथम चक्र की मतगणना में बीजेपी आगे 
भाजपा 2996 सूर्यप्रताप शाहीसपा 1769 ब्रह्ममा शंकर त्रिपाठी कांग्रेस 58 अम्बरजहाँ बसपा 1018 परवेज आलम ।
देवरिया जिले की पथरदेवा विधानसभा सीट से भाजपा के सूर्य प्रताप शाही 2957 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं देवरिया सदर से भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी 3270 वोट से आगे चल रहे हैं।
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड की हुई गणना में भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को 10881 और सपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह पिंटू को 6211 मत मिले है। 

पांच सौ  मीटर की परिधि में बंद रहेगा बाजार

मतगणना स्थल के पांच सौ मीटर की परिधि में बाजार बंद रहेगा, जिससे की किसी भी प्रकार की भीड़ न लग सके। कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करना होगा। बिना मॉस्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां तक कि ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। इसके साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

जीतने व हारने वालों को घर तक पहुंचाएगी पुलिस

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जीते व हारे हुए प्रत्याशियों को पुलिस के जवान उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। समर्थकों की भीड़ मतगणना परिसर के आसपास नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ विजय जुलूस नहीं निकलेगा।

विधानसभा में इतने राउंड होगी गणना

विधानसभा-             राउंड
रुद्रपुर-                  27-
देवरिया-                29-
पथरदेवा-               29-
रामपुर कारखाना-       30-
भाटपाररानी-            29-
सलेमपुर-               28-
बरहज-                 27-

Maharajganj Election Result 2022

महराजगंज: ईवीएम में बंद 57 प्रत्याशियों के भाग्य

महराजगंज जिले विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में होगी। पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी समेत 57 प्रत्याशियों का भाग्य खुलेगा। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 57 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी की थी।  पनियरा विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह पांच हजार वोट से आगे, दूसरे पर सपा से कृषभान सिंह , दूसरे राउंड की गणना हो रही है। वहीं सदर विधानसभा से भाजपा से बजरंग बहादुर सिंह आगे चल रहे हैं। फरेंदा– पांचवाबजरंग—15718वीरेंद्र– 13782यीशु–3716शखलाल–3215  सदर- पांचवाजयमंगल–22316निर्मेश–9549गीता रत्ना-2277आलोक–651 विधानसभा का नाम  –सिसवालीडिंग पार्टी  –बीजेपीराउंड नंबर —03बीजेपी – प्रेम सागर पटेल 12656सपा- सुशील टिबड़ेवाल 6875भाजपा के प्रेम सागर पटेल 5781 वोट से आगे
महराजगंज जिले की सभी पांच सीटों पर की तीन राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है। इन सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। विधानसभा का नाम  — नौतनवालीडिंग पार्टी  –बीजेपीराउंड नंबर —03बीजेपी – ऋषि त्रिपाठी 3859सपा- कुँवर कौशल सिंह 2776-1083 मतों से बीजेपी आगेविधानसभा का नाम  — सदरलीडिंग पार्टी  –बीजेपीराउंड नंबर —04बीजेपी – जयमंगल कन्नौजिया 17834निर्दल- निर्मेश मंगल 7818भाजपा के जयमंगल कनौजिया 10016  वोट से आगे विधानसभा का नाम  –पनियरालीडिंग पार्टी  –बीजेपीराउंड नंबर —04बीजेपी ज्ञानेंद्र सिंह- 16403सपा कृष्णभान सिंह-  7955- भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 8448वोट से आगे

नौतनवां विधानसभा
ऋषि त्रिपाठी थाली -2782मुन्ना सिंह सपा- 2138अमन मणि त्रिपाठी बसपा -1746 
विधानसभा का नाम  — सदरलीडिंग पार्टी  –बीजेपीराउंड नंबर —03बीजेपी – जयमंगल कन्नौजिया 11734निर्दल- निर्मेश मंगल 5548- भाजपा के जंगलमंगल कनौजिया 6186 वोट से आगे

ईवीएम में बंद हैं इन 57 प्रत्याशियों का भाग्य
फरेंदा विधानसभा : भाजपा से बजरंग बहादुर सिंह, सपा से शंखलाल, कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी, बसपा से ईशु चौरसिया, आम आदमी पार्टी से राजन, लोक समाज पार्टी से रवि प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सूर्यप्रकाश, आम जनता पार्टी से जैली व निर्दल के रुप में आशुतोष।

नौतनवां विधानसभा : बहुजन समाज पार्टी से अमनमणि त्रिपाठी, सपा से कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, भाजपा व निषाद पार्टी से ऋषि, आम आदमी पार्टी से बेचन, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र प्रसाद, आम जनता पार्टी से पशुपति तथा निर्दल श्वेता सिंह, सोनू सिंह व वीरेंद्र।

सिसवा विधानसभा : सपा से सुशील कुमार टिबड़ेवाल, भाजपा से प्रेमसागर पटेल, बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता, आम आदमी पार्टी से रामकुमार, विकासशील इंसान पार्टी से दीनानाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से दीपक श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनता दल से गौतम लाल श्रीवास्तव, तथा निर्दलीय के रुप में राकेश कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र व लालधारी।

सदर विधानसभा : भाजपा से जयमंगल कन्नौजिया, कांग्रेस से आलोक प्रसाद, सुभासपा से गीता रत्ना, बसपा से ओमप्रकाश, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से मनोज कुमार कन्नौजिया, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रामकेवल, लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेंद्र कुमार, एआईएमआईएम से जितेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र तथा निर्दल निर्मेष मंगल व अवधेश।

पनियरा विधानसभा : कांग्रेस से शरदेंदु पांडेय, भाजपा से ज्ञानेंद्र सिंह, सपा से कृष्णभान, बसपा से ओमप्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी से शत्रुध्न सिंह निषाद, आम जनता पार्टी इंडिया से रामचंद्र, भारतीय अपना समाज पार्टी से सुरेश चंद, आल इंडिया ए मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन से शमशाद आलम तथा निर्दलीय के रुप में प्रवीण, छेदी मजदूर, अजय कुमार द्विवेदी, हरिनरायन व प्रफुल।

Sant Kabir Nagar Election Result 2022

संतकबीरनगर में 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

संतकबीरनगर जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतों की गिनती 10 मार्च को एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 38 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।
खलीलाबाद विधान सभा दूसरा राउंडभाजपा अंकुर राज तिवारी 2703 मतसपा के जय चौबे 3639 मतबसपा के आफताब 2823 मतकांग्रेस के अमरेंद्र भूषण 85 मतपीस पार्टी के डॉक्टर मोहम्मद अयूब 1644  मतआप आदमी पार्टी के सुबोध चंद्र 206 मत 
धनघटा विधान सभा तीसरा राउंड भाजपा के गणेश चन्द्र चौहान 8632 मतसपा + सुभासपा के अलगू चौहान 6582 मतबसपा के संतोष बेलदार 3150  मतकांगेस की शांति देवी 248 मत
धनघटा विधान सभा पहला राउंडभाजपा के गणेश चन्द्र 6275 मतसपा सुभासपा के अलगू चौहान 4288 मतबसपा के संतोष बेलदार 1816 मतकांगेस की शांति देवी 192 मत   
खलीलाबाद विधान सभा पहला राउंडभाजपा अंकुर राज तिवारी 1067 मतसपा के जय चौबे 1865 मतबसपा के आफताब 1497 मतकांग्रेस के अमरेंद्र भूषण 31 मतपीस पार्टी के डॉक्टर मोहम्मद अयूब 555 मतआप आदमी पार्टी के सुबोध चंद्र 47 मत
छठें चरण में जिले के मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में तीन मार्च को मतदान हुआ था। तभी से प्रत्याशियों व समर्थकों में हार-जीत को बहस छिड़ी हुई है। जिसका फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा।  

इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के प्रत्याशी, दल
1-जयचंद उर्फ जयराम पांडेय                             सपा
2-मुहम्मद ताबिश खां                                       बसपा
3-रफीका खातून                                                कांग्रेस
4- अखिलेश उर्फ अखिलेश कुमार पांडेय                आप
5-अनिल कुमार त्रिपाठी                                    निषाद पार्टी
6-उदयराज                                                      बहुजन मुक्ति पार्टी
7-जलालुद्दीन                                                जन अधिकार पार्टी
8-बृजेश कुमार                                             सर्वजन आवाज पार्टी
9-मीनू सिंह                                                   पीस पार्टी
10-शक्ति प्रसाद                                                 लोकशक्ति
11-सुरेंद्र मोहन                                            विकासशील इंसान पार्टी
12-रामकृष्ण                                                  निर्दलीय
13- शंकर                                                         निर्दल

 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के प्रत्याशी, दल
1-अमरेंद्र भूषण                                                 कांग्रेस
2-आफताब आलम                                              बसपा
3-अंकुर राज तिवारी                                             भाजपा
4-दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे                       सपा
5-डॉ. मो. अय्यूब                                                    पीस पार्टी
6-गिरजाशंकर                                                     राष्ट्रीय भागीदार पार्टी
7-मोहम्मद अली                                                  इंडियन नेशनल लीग
8-सुबोध चंद्र                                                           आम आदमी पार्टी
9-अखिलेश                                                              निर्दल
10-इफ्तेखार                                                             निर्दल
11-नियाज                                                               निर्दल
12- रविंद्र कुमार                                                        निर्दल
13-श्यामलाल                                                             निर्दल

   विधानसभा क्षेत्र धनघटा सुरक्षति के प्रत्याशी, दल
1- गणेश चंद्र                                                  भाजपा
2- शांति देवी                                                    कांग्रेस
3- संतोष बेलदार                                            बसपा                       
4- अमृत कुमार                                   विकासशील इंसान पार्टी
5- अलगू प्रसाद                                    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
6- कुसुम                                            सर्वजन आवाज पार्टी
7- गिरजेश                                          आम आदमी पार्टी
8- डॉ. नरेंद्र देव                                    जन अधिकार पार्टी
9- भजुराम                                            निर्दल
10- यशवंत                                           निर्दल
11- लौटन प्रसाद                                    निर्दल
12- हरीलाल                                           निर्दल

सिद्धार्थनगर जिले में 56 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्तसिद्धार्थनगर जिले के पांच विधानसभा सीटों के लिए कुछ ही देर में मतगणना के रुझान सामने आने लगेंगे। मंडी समिति में होने वाले मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त है। इलेक्ट्रिक मशीन से होकर मतगणना में लगे कर्मियों को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। गेट पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किया गया है। चेक करने के बाद ही और परिचय पत्र देखने के बाद लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
सिद्धार्थनगरदूसरे राउंड तक डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह 1252 मत, शोहरतगढ़ से कांग्रेस के पप्पू चौधरी 314 मत, बांसी से भाजपा प्रत्याशी स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह 2178 मत,इटवा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय 469 मत से आगे हैं, जबकि इटवा से बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी पीछे चल रहे हैं। कपिलवस्तु विधान सभा में सपा प्रत्याशी विजय पासवान 1843 मत से आगे हैं दूसरे दौर तक।

सिद्धार्थनगर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती दौर में डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह, बांसी से भाजपा प्रत्याशी जयप्रताप सिंह, शोहरतगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी, इटवा से सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय आगे। कपिलवस्तु विधान सभा का पहले राउंड की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह को 2362, सपा की सैयदा को 2043 मत पहले राउंड में मिले। शोहरतगढ़ से पप्पू चौधरी को 1875,  सुभासपा के प्रेम चंद कश्यप को 1224, अपना दल एस के विनय वर्मा को 1716 मत मिले। बांसी में भाजपा प्रत्याशी जयप्रताप सिंह को 2546, सपा के नवीन उर्फ मोनू दुबे, बसपा के आरएस पांडेय को 453 मत मिले। इटवा में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को दूसरे राउंड तक 4681, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को 4272, बसपा के हरिशंकर सिंह को 1103 मत मिले।
कपिलवस्तु से सपा आगेकपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी विजय पासवान को 2757,भाजपा प्रत्याशी विधायक श्यामधनी राही को 1117, बसपा के कन्हैयां प्रसाद कन्नौजिया को 432 मत मिले। सिद्धार्थनगर जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए छठे चरण में तीन मार्च को पड़े वोटों की गिनती आज होगी और इसी के साथ चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। पांचों विधानसभा सीटों के लिए 56 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कन तेज हो गई है।

शोहरतगढ़ विधानसभा (302)
कुल मतदाता    3,59,196
वोटिंग प्रतिशत    52.48
पुरुष    87,485
महिला    1,01,447
ट्रांसजेंडर    1
कुल पड़े मत    1,88,933

प्रत्याशी
रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी    कांग्रेस
राधारमण त्रिपाठी    बसपा
विनय वर्मा    अपना दल, एस
प्रेमचंद्र निषाद    सुभासपा
चौधरी अमर सिंह    आजाद समाज पार्टी
बक्शी शरद श्रीवास्तव    आम आदमी पार्टी
ओम प्रकाश    जदयू
जिलाजीत    नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी
विद्यानंद    बहुजन महापार्टी
डॉ. मोहम्मद सरफराज    एआईएमआईएम
दिवाकर विक्रम सिंह    निर्दलीय
शिवसागर    निर्दलीय

कपिलवस्तु विधानसभा (303)
कुल मतदाता    4,52,870
वोटिंग प्रतिशम    55.04
पुरुष    1,17,209
महिला    1,33,692
ट्रांसजेंडर    2
कुल पड़े मत    2,50,903

प्रत्याशी
श्यामधनी राही    भाजपा
विजय पासवान    सपा
कन्हैया प्रसाद कन्नौजिय    बसपा
देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू    कांग्रेस
भग्गन    सबका दल यूनाईटेड
भालू उर्फ संजय    समझदार पार्टी
महेश कुमार राव    आम आदमी पार्टी
शंभू प्रसाद    बहुजन मुक्ति पार्टी
संजय कुमार    बहुजन महा पार्टी
पिंगल प्रसाद    निर्दलीय

बांसी विधानसभा (304)
कुल मतदाता    3,81,184
वोटिंग प्रतिशत    50.13
पुरुष    85,454
महिला    1,03,151
ट्रांसजेंडर    3
कुल पड़े मत    1,88,608

प्रत्याशी-
जय प्रताप सिंह    भाजपा
नवीन उर्फ मोनू दूबे    सपा
किरन शुक्ला    कांग्रेस
राधेश्याम पांडेय    बसपा
दिनेश    भारतीय एकलव्य पार्टी
प्रदीप पांडेय    आम आदमी पार्टी
रूनमती    अभय समाज पार्टी
शकुंतला    सबका दल यूनाईटेड
सई मोहम्मद    एआईएमआईएम
हरिशंकर    बहुजन महापार्टी
फखरुद्दीन    निर्दलीय
सर्वेश्वर त्रिपाठी    निर्दलीय

इटवा विधानसभा (305)
कुल मतदाता    3,36,376
वोटिंग प्रतिशत    49.26
पुरुष    74,988
महिला    91,088
ट्रांसजेंडर    0
कुल पड़े मत    1,66,076

प्रत्याशी
डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी    भाजपा
माता प्रसाद पांडेय    सपा
हरिशंकर सिंह    बसपा
अरशद खुर्शीद    कांग्रेस
अमित कुमार मिश्र    पीस पार्टी
करम हुसैन    आम आदमी पार्टी
रमेश कुमार गौतम    जन अधिकार पार्टी
राम प्रकाश    बहुजन मुक्ति पार्टी
राम सिंह मनई    निर्दलीय

डुमरियागंज विधानसभा (306)
कुल मतदाता    4,09,696
वोटिंग प्रतिशत    50.80
पुरुष    95,108
महिला    1,10,356
ट्रांसजेंडर    0
कुल पड़े मत    2,05,464

प्रत्याशी
राघवेंद्र प्रताप सिंह    भाजपा
सैय्यदा खातून    सपा
अशोक कुमार तिवारी    बसपा
कांती पांडेय    कांग्रेस
इरफान मलिक    एआईएमआईएम
इं.काजी इमरान लतीफ    आम आदमी पार्टी
शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव    शिव सेना
अब्दुल हन्नान चौधरी    रिपब्लिकन बहुजन सेना
पवन कुमार    जदयू
शैलेंद्र कुमार    बहुजन महापार्टी
राजेश कुमार    निर्दलीय
राम उग्रह    निर्दलीय
शिवकुमार    निर्दलीय

new