Sunday , September 29 2024

UP Election Result 2022 LIVE: पूर्वांचल की 61 सीटों पर पल-पल का अपडेट, वाराणसी की सभी सीटों पर भाजपा को बढ़त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान भी अब आने लगे हैं। प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। चुनाव परिणाम दोपहर बाद आने की उम्मीद की जा रही है।  मतगणना केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।  पूर्वांचल की 61 विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने बलिया जिले में छठवें चरण में 7 सीटों के लिए तीन मार्च और वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और चंदौली में सातवें और अंतिम चरण के लिए 54 सीटों पर मतदान हुआ था।  वर्ष  2017 में चुनावी नतीजे 11 मार्च को आए थे और इस बार फैसलों का एलान आज होने वाला है। पढ़ें पल-पल का अपडेट…

वाराणसी में भाजपा की बढ़त जारी
छठे चक्र की गिनती के बाद  शहर दक्षिणी से डा. नीलकंठ तिवारी को 26787 मत जबकि सपा के किशन दीक्षित को 19773 मत मिले। शिवपुर से अनिल राजभर को 27905 जबकि सपा सुभसपा के अरविंद राजभर को 15394 मत मिले। उत्तरी से रविंद्र जायसवाल  को 29292 जबकि सपा के असफाक को 10983 मत मिले। बाकी सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त है। 

बलिया: बलिया जिले की सातों सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। तीन सीट पर भाजपा जबकि तीन सीट पर सपा और एक सीट पर बसपा आगे है। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्रूप शुक्र पीछे चल रहे हैं।  भाजपा के बागी और बैरिया विधायक शुरुआत से ही तीसरे स्थान पर हैं। 
चंदौली: सैयदराजा से भाजपा के सुशील सिंह, चकिया से भाजपा के कैलाश खरवार और मुग़लसराय से भाजपा के रमेश जायसवाल आगे हैं जबकि सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव आगे हैं। 
मऊ: सदर विधान सभासे भाजपा के अशोक सिंह आगे हैं। सपा-सुभासपा के अब्बास अंसारी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

सोनभद्र के घोरावल से भाजपा की बढ़त जारी है। भाजपा के अनिल को 15735, सपा के रमेश को 12020, बसपा के मोहन को 5906, कांग्रेस प्रत्याशी को  1273 मत मिले हैं। 
बलिया: छठे चक्र की गिनती के बाद बांसडीह से भाजपा, बेल्थरारोड से भाजपा, रसड़ा से बसपा, फेफना से सपा, बैरिया से सपा, सिकंदरपुर से सपा और  बलिया नगर से भाजपा आगे। 

वाराणसी: सात सीटों पर भाजपा आगे
तीन चरण की गिनती के बाद वाराणसी शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी 1673 वोट से पीछे चल रहे हैं। बाकी सात सीटों पर भाजपा की बढ़त है। पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय भाजपा के अवधेश सिंह से पीछे हो गए हैं। शिवपुर से बीजेपी के अनिल राजभर, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल और कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। 

बलिया में सपा और भाजपा के बीच रोचक मुकाबला
बलिया की सात विधानसभा सीटों पर पांच राउंड की मतगणना के रोचक मुकाबला नजर आ रहा है। तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा वहीं तीन सीटों पर सपा के प्रत्याशी आगे हैं। एक विधानसभा सीट पर बसपा के उमाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं।  बांसडीह से भाजपा की केतकी सिंह सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी से लगभग 3000 मतों से आगे चल रही हैं। बेल्थरारोड से भाजपा के छट्ठू राम सुभासपा के हंसु राम से 2000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर सिंह सपा प्रत्याशी नारद राय से छह हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। रसड़ा विधानसभा में बसपा के उमाशंकर सिंह लगभग 2000 मतों से भाजपा से आगे चल रहे हैं। बैरिया विधानसभा में भाजपा के राज्य मंत्री आनंद स्वरूप सपा से 5000 से पीछे चल रहे हैं। फेफना विधानसभा सीट पर भाजपा के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी सपा से लगभग साढे 4000 मतों से पीछे चल रहे हैं। सिकंदरपुर में सपा के प्रत्याशी जियाउद्दीन रिजवी कांटे के मुकाबले में लगभग 800 मतों से भाजपा से आगे चल रहे हैं।

सोनभद्र की सभी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 
आजमगढ़: तीन राउंड की गिनती के बाद फूलपुर विधानसभा सीट से सपा के रमाकांत यादव को 7218, बीजेपी के रामसूरत राजभर को 5097 और बसपा के शकील अहमद को 4849 मत प्राप्त हुए हैं। मेंहनगर में भाजपा की मंजू सरोज 5327, सपा की पूजा सरोज को 7532  मत मिले। लालगंज सीट पर सपा के बेचई सरोज को 4788, भाजपा की 
नीलम सोनकर को 3211, बसपा के अरिमर्दन आजाद को 2806 मत मिले। दीदारगंज में सपा प्रत्याशी को 5813 , बीजेपी को 3537 और बसपा को 2700 मत मिले। गोपालपुर और निजामाबाद में भी सपा आगे है। 

चंदौली के सैयदराजा सीट से भाजपा के सुशील सिंह, चकिया सीट से भाजपा के कैलाश जबकि   सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायण सिंह और मुग़लसराय से सपा के चंद्रशेखर यादव आगे चल रहे हैं। 

बलिया: पांच राउंड की गिनती के बाद बांसडीह से भाजपा के केतकी सिंह(486से), बेल्थरा रोड से भाजपा के छट्ठु राम (500 से), रसड़ा से बसपा के उमाशंकर (977 से), फेफना से सपा के संग्राम यादव (3655 से) बैरिया से सपा के जयप्रकाश(5263 से), सिकंदरपुर से सपा के जियाउद्दीन रिजवी (831 से) औऱ  बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर(6201 से) आगे चल रहे हैं।

वाराणसीः तीसरे चरण की गिनती के बाद सेवापुरी सीट से भाजपा के नीलरतन (4165), सपा के सुरेंद्र पटेल (3365) आगे चल रहे हैं। वहीं अजगरा विधानसभा में भाजपा के टी राम (3265) आगे चल रहे हैं। शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी पीछे हैं। शिवपुर से अनिल राजभर और उत्तरी से रविंद्र जायसवाल आगे हैं। 
आजमगढ़: लालगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के बेचई सरोज (2399) सबसे आगे। भाजपा  की नीलम सोनकर को 1602 तो बसपा के आजाद अरिमर्दन को 1404 मत मिले।

बलिया: तीसरे चक्र की गिनती के बाद  बांसडीह से भाजपा के केतकी सिंह, बेल्थरारोड से भाजपा के छट्ठु राम,  रसड़ा से बसपा के उमाशंकर से  फेफना से सपा के संग्राम यादव, बैरिया से सपा के जयप्रकाश,  सिकंदरपुर से सपा के जियाउद्दीन रिजव और  बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं। 

वाराणसी: दूसरे चरण में भी शहर दक्षिणी से 6076 वोट से मंत्री नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं। 
गाजीपुर की जहूराबाद  सीट से ओमप्रकाश राजभर सबसे आगे हैं। बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर। 
मऊ सदर विधानसभा से भाजपा के अशोक सिंह (5719) आगे। मुख्तार के बेटे और सपा-सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी को 4250 और बसपा प्रत्याशी 3550 मिले। 
मिर्जापुर नगर विधानसभा से सपा के कैलाश चौरसिया को 2148, भाजपा के रत्नाकर मिश्र को 2808, बसपा के राजेश पांडेय 1475, और कांग्रेस भगवान दत्त पाठक को 10 मत मिले। 
मऊ की घोसी से भाजपा के विजय राजभर सपा के दारा चौहान से आगे चल रहे हैं। 
सोनभद्र की ओबरा सीट से राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड आगे चल रहे हैं। 
दूसरे चक्र की मतगणना के बाद आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा सीट से सपा के एचएन पटेल (6849)आगे चल रहे हैं।  भाजपा की वंदना सिंह 3296,  बसपा के शंकर यादव को 3128 मत मिले।

बलिया में नजर आ रहा कड़ा मुकाबला
बलिया जिले की सात विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिख रहा है।  सपा प्रत्याशी बैरिया, सिकंदरपुर, फेफना तथा सुभासपा के प्रत्याशी रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी बांसडीह, बेल्थरारोड और बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। भाजपा के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला पीछे चल रहे हैं। सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पीछे चल रहे हैं।
– चंदौली की चार सीटों में मुगलसराय, सैयदराजा, सकलडीहा से समाजवादी पार्टी और चकिया से भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 
– वाराणसी की सेवापुरी सीट से दूसरे राउंड की गणना में नीलरतन ( 7420)  सबसे आगे। सुरेंद्र पटेल को 5059 और अरविंद को 1853 मत मिले।
– जौनपुर सदर विधानसभा के दूसरे राउंड की गणना में सपा ने बनाई बढ़त। सपा को मिले 4930 वोट, बीजेपी को मिले 2406 वोट। 
– सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज सपा सबसे आगे। दुद्धी सीट से भाजपा के रामदुलार सबसे आगे। वाराणसी: पहले चक्र की गिनती के बाद शहर दक्षिणी  से मंत्री नीलकंठ तिवारी पिछड़े। सपा के  किशन दीक्षित  7124 सबसे आगे हैं। रोहनिया से  अरुण पटेल 1357, राजेश्वर पटेल 295,  अभय पटेल 2401 , सुनील पटेल 3159 और  97 लोगों को नोटा का बटन दबाया है। – जौनपुर के मल्हनी से जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह 2338 वोट से आगे
– पहले चक्र की मतगणना के बाद सगड़ी विधानसभा में सपा के एचएन पटेल को 226 मत, भाजपा की वंदना सिंह को 170 मत, बसपा के शंकर यादव को 35 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सगड़ी में सपा के एच एन सिंह सिंह पटेल आगे चल रहे हैं।
– पहले चक्र की मतगणना के बाद गाजीपुर की जमानिया से सपा 3674 मतों से आगे। 
– पहले चक्र की मतगणना के बाद बलिया के बांसडीह से भाजपा के केतकी सिंह, बेल्थरा रोड से भाजपा के छट्ठु राम, रसड़ा से सुभासपा के महेंद्र चौहान, बैरिया से सपा के जयप्रकाश
 आगे चल रहे हैं। बैरिया से विधायक एवं वीआईपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर हैं।  फेफना, सिकंदरपुर और बलिया नगर के अपडेट का इंतजार है। 
– भदोही की औराई विधान सभा: टेबल संख्या 2 व 11 की गई तकनीकी खराबी से नहीं हो पाई। इंजीनियर लगाए गए।
– बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा से सपा के जियाउद्दीन भाजपा के संजय यादव से 270 मतों से आगे। 
– ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा के रामकिशोर बिंद 1115 वोट से आगे। दूसरे पर निषाद पार्टी के विपुल व तीसरे पर विजय मिश्र।
– बांसडीह विधानसभा से भाजपा की केतकी सिंह सपा के रामगोविंद से 486 मतों से आगे। केतकी को 3098, रामगोविंद को 2612 मत मिले।
वाराणसी: शुरुआती रुझान में  दक्षिणी से भाजपा आगे है। पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी को सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित टक्कर दे रहे हैं। उधर, शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल और कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं।

– बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा से भाजपा के छट्ठू राम अपने निकटतम प्रत्याशी सुभाषपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी से लगभग 500 वोटों से आगे चल रहे हैं।।
– बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र चौहान लगभग डेढ़ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बसपा के उमाशंकर सिंह को दूसरे स्थान पर हैं। 
– मिर्जापुर में पॉलिटेक्निक के मतगणना स्थल की पूरी सड़क को खाली कराया जा रहा है। पुलिस प्रयास कर रही है कि सड़क पर भीड़ न जमा हो।
– वाराणसी में सुबह सवा नौ बजे के रुझान में दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, पिंडरा से अजय राय और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह आगे हुए। वहीं जौनपुर की मल्हनी सीट से धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं।

पूर्वांचल की कई सीटों पर नजर
होली के रंग भी पहले की ही तरह नतीजों के बाद ही बिखरेंगे। मगर पूर्वांचल की कई सीटें ऐसी हैं, जिनके लड़ाकों की धड़कनें भी कुछ ज्यादा तेज हैं। इसका एक कारण ये भी है कि यहां से नौ मंत्री मैदान में हैं। वहीं आजमगढ़ से रमाकांत यादव, मऊ सदर से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और भतीजा मन्नू अंसारी मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भदोही से विजय मिश्रा और जौनपुर की मल्हनी सीट से  धनंजय सिंह मैदान में हैं। ओमप्रकाश राजभर का सियासी भविष्य भी आज तय होगा।  वो खुद गाजीपुर के जहूराबाद सीट से मैदान में हैं। वाराणसी में तीन मंत्री मैदान में हैं। 

वाराणसी की सभी विधानसभा सीटें अहम

प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी की सभी आठ सीटें बेहद अहम हैं, मगर वाराणसी दक्षिण की सीट पर जोरदार टक्कर मानी जा रही है। इन आठ सीटों पर तीन मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। जौनपुर की मल्हनी सीट भी हॉट सीट है। ये सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है, तो धनंजय सिंह भी माननीय बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बाहुबली धनंजय सिंह जनता दल (यू) के टिकट से मैदान में हैं, तो वहीं सपा ने मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को टिकट दिया है। लकी मौजूदा समय में भी इसी सीट से विधायक हैं।

आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर नजरें

UP Election Result: आजमगढ़ में मतगणना जारी

सपा मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र होने की वजह से आजमगढ़ पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। आजमगढ़ में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें 2017 के चुनाव में पांच पर सपा ने जीत हासिल की थी, जबकि चार बसपा और एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। अखिलेश यादव के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, तो वहीं भाजपा सेंध लगाने की पूरी जुगत में है।

2017 में वारणसी की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो

वर्ष 2017 में वाराणसी की आठों विधानसभा में भाजपा गठबंधन ने कब्जा  किया था।  ऐसे में आज भाजपा के साथ ही सपा-बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर यह देखने लायक रहेगा कि सियासत में कौन कितने पानी में हैं। बता दें कि जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में 62.02% मतदान हुआ था और इस बार 60.59% मतदान हुआ है।