
इसके बाद सबी कमरों को खंगाल डाला। शुक्रवार सुबह परिवारीजन उठे तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला है। कमरों के सामान भी बिखरे पड़े हैं। उनकी चीख-पुकार सुन ग्रामीण भी जुट गए। इसकी सूचना अकबरपुर पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों ने खोजबीन की तो घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में क्षतिग्रस्त बाक्स व सूटकेेस आदि बरामद हुए।
सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने अकबरपुर पुलिस को दी तहरीर के जरिये बताया है कि चोरों ने करीब छह लाख के जेवर समेत 60 हजार की नकदी पार कर दी। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के मरहरा गांव निवासी बीरबल पुत्र रामदेव गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह घर के बाहरी भाग में परिवार के साथ सो गए। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्यों ने देखा कि चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
पीड़ित के अनुसार चोरों ने 46 हजार की नगदी के साथ लगभग एक लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ परमानंद राम ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।