सपा को झटका देकर राजभर ने द्रौपदी मुर्मू को किया समर्थन का ऐलान, क्या BJP के साथ होगी वापसी?
July 15, 20222 Views
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर के बीच दोस्ती की खाई गहराती जा रही है. बीजेपी से… बगावत कर सपा के साथ आए ओपी राजभर इन दिनों सियासी उलझन में हैं. ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच शह-मात के खेल में राजभर ने शुक्रवार को अपना पत्ता खोल दिया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या राजभर राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन कर बीजेपी के साथ एक बार फिर से ताल से ताल मिलाकर चलेंगे?