MP में इस युवक के साथ घर में घुसकर तीन लोगों ने की मारपीट, अगले दिन घर के बाहर फेंका
October 26, 20222 Views
Crime News: शिवपुरी जिले के कोलारस नगर की जेल कॉलोनी में एक युवक के साथ घर में घुसकर तीन लोगों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने युवक का कान दांतो से काटकर अलग कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश युवक का कान काट कर साथ ले रहे हैं। वही पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र की जेल कॉलोनी के रहने वाले आसीन, फिरोज, असलम का विवाद कॉलोनी के ही रहने वाले भगवान सिंह कोली के साथ चला आ रहा था। भगवान सिंह कोहली के पत्नी सीमा कोहली ने बताया कि जब वह अपने घर पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं तभी आसीन, फिरोज और असलम शराब के नशे में धुत होकर उसके घर का दरवाजे में लात मारने लगे। तीनों उसके पति भगवान सिंह कोली को बुला रहे थे परंतु उसका पति घर पर नहीं था।
इसी दौरान तीनों ने मिलकर महिला के साथ भी झूमाझटकी कर दी। महिला ने अपने पति को फोन पर घर बुलाया। जब उसका पति घर पहुंचा तो तीनों ने मिलकर उसके पति के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान आसीन ने अपने दांतो से भगवान सिंह कोली का कान काट कर अलग कर दिया। इसके बाद वो कटे हुए कान को साथ ले गये। भगवान सिंह कोली को गंभीर अवस्था में कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन सबसे अजीब और हैरान करने वाली बात है कि जिन बदमाशों ने युवक का कान काटा था वो घटना के दूसरे दिन कटे हुए कान को घर के बाहर फेंक कर चले गए। वही कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।