Sunday , September 29 2024

लखनऊ में गोमती नदी में कूदे प्रेमी युगल , हालत गंभीर

लखनऊ | प्रदेश की राजधानी में गोमती नगर की  1090 चौरहा के पास गांधी सेतु पुल से एक प्रेमी युगल  गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इनको गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

goलखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के समतामूलक चौराहे के पास करीब चार बजे उस समय खलबली मच गई जब एक छात्र तथा छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। दोनों बाइक पर सवार होकर वहां आए थे। दोनों को नदी में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा और तालाशी शुरू हुआ । इसके बाद गोताखोरों ने बेहोशी की हालत में दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने फौरन उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर बुला लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों हाई पॉवर बाइक से गए थे और बाइक खड़ी करके गोमती में कूद गए। लड़का ताड़ीखाना मडिय़ांव निवासी आरपी यादव का पुत्र गोपाल (14 वर्ष) है। वह बीकेटी इंटर कालेज में 10वीं का छात्र है। दोनों मडिय़ांव के निवासी बताये जा रहे हैं। लड़की का नाम शिवांशी अवस्थी। दोनों ने भाऊराव देवरस कालेज से दसवीं की पढ़ाई की थी।