Thursday , April 25 2024

पांच वर्षों में 250 से अधिक रोपवे परियोजनाओं का विकास करेगा भारत : गडकरी

सड़क परिवहन मंत्री ने ऑस्ट्रिया में इंटरअल्पाइन 2023 मेले को किया संबोधित

वियना : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस के लिए अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले ‘ इंटरअल्पाइन 2023 मेला ‘ को संबोधित किया। यह मेला उद्योग की प्रमुख कंपनियों, सेवा प्रदाताओं और केबल कार उद्योग के निर्णयकर्ताओं को एक साथ एकत्रित करती है। सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि ‘‘पर्वतमाला परियोजना ‘‘के तहत भारत सरकार की योजना, 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे लंबाई की 250 से अधिक परियोजनाओं का विकास करने की है। भारत का फोकस भारत सरकार के 60 प्रतिशत के योगदान सहायता के साथ हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत पीपीपी पर है।

उन्होंने कहा कि हम ‘‘मेक इन इंडिया ‘‘की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। नितिन गडकरी ने इस बैठक में कहा था कि हम टिकाऊ और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए और इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए, जबकि हम भारतीय अवसंरचना को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं, वर्तमान रोपवे मानकों को बढ़ाने में भाग लेने के लिए हम ऑस्ट्रिया और यूरोप के उद्योगों को प्रोत्साहित करते हैं।