Saturday , May 18 2024

ओमैक्स फाउंडेशन के सामूहिक विवाह समारोह में 31 जोड़े लेंगे सात फेरे

तुलसी विवाह की पावन बेला में 23 को होगा आयोजन

लखनऊ : ओमैक्स फाउंडेशन द्वारा 23 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ओमैक्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुषमा रोहतास गोयल और जिला अध्यक्ष शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में होगा। इस अवसर पर 31 जोड़े एक साथ सात फेरे लेंगे। ओमैक्स ग्रुप की चेयरपर्सन सुषमा रोहतास गोयल ने बताया कि तृतीय सामूहिक विवाह का आयोजन ओमैक्स रेजीडेंसी आर-2, अर्जुनगंज, नियर गोमती नगर (लखनऊ) में किया जाएगा। गत दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी ओमैक्स फाउंडेशन के सहयोग से असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर 69 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया है।

असहाय की मदद और समाज उत्थान के लिए गोयल परिवार सदैव आगे रहता है। फाउंडेशन लंबे समय से बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटा हुआ हैं। इसके अतिरिक्त फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर लड़के-लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करता है। 23 नवंबर को आयोजित होने वाले तुलसी विवाह पर तीसरे विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे गणेश वंदना, 1 बजे पाणिग्रहण और दोपहर 2 बजे प्रीतिभोज होगा। सभी व्यवस्था और खर्च ओमैक्स फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में 31 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे।