Thursday , May 2 2024

प्रचंड बहुमत से जीतेंगे घोसी लोकसभा : बृजेश पाठक

मऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपने एक दिवसीय चुनावी दौरे पर गुरुवार को मऊ पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि घोसी लोकसभा का चुनाव एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार अरविंद राजभर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भारतीय जनता पार्टी और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर के समर्थन में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे।

बृजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद राजभर जो घोसी लोकसभा से प्रत्याशी हैं वह प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं। पार्टी के अंदर कोई अंदरूनी कलह नहीं है, सब मिलकर चुनाव में लगे हुए हैं। एक परिवार है सब ठीक कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2023 घोसी विधानसभा के उपचुनाव में बृजेश पाठक ने एक सप्ताह मऊ में कैंप किए थे, लेकिन उसके बावजूद भी जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को एक सिरे से नकार दिया था। अब देखना यह होगा की 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर को सफलता मिल पाती है या नहीं।