
SMS में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
लखनऊ : स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) लखनऊ में 5 जून, बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य रहा कि छात्र छात्राओं में पर्यावरण की वर्तमान गतिविधियों के विषय में जानकारी देना। इस अवसर पर ‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण को रोकना और सूखा व लचीलापन निर्माण’ विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया था। संस्थान के महानिदेशक (तकनीकी) डॉ. भरत राज सिंह ने अपने इस व्याख्यान में पर्यावरण क्षरण के खतरों के बारे में बताया। उन्होंने भविष्य में पर्यावरण की स्थिरता के लिए उत्पन्न होने वाले गंभीर खतरों और खतरों को दूर करने के लिए कुछ उपाय भी सुझाए।

सत्र के प्रारम्भ में सचिव और सीईओ शरद सिंह ने छात्रों को वनों की कटाई के हानिकारक प्रभाव को दूर करने के लिए वृक्षारोपण के लाभों के बारे में जानकारी दी। व्याख्यान में लगभग 100 अधिक छात्रों व शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण के सुधारात्मक कार्यवाही हेतु उनके उपायों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सह-निदेशक, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रवक्ता (इंजीनियरिंग), डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. आशा कुलश्रेष्ठ, सुनीत कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुजाता सिन्हा ने किया।