Tuesday , September 17 2024

यूपी के खिलाड़ियों ने पहले दिन 10 स्वर्ण पदक जीत जमाई धाक

डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2024

लखनऊ : मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2024 के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक जीतते हुए अपनी धाक जमाई। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस की रिया तोमर व प्रियंका ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। चैंपियनशिप में आज उत्तर प्रदेश के लिए जोशिका पाण्डेय, सौम्या कुशवाहा, अभिषेक सिंह, अजय पटेल, सनी गौतम, आयुषी, इशिका गुप्ता, वैदिक सिंह, सत्यम यादव, तूलिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।

इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजी.योगेश कुमार (निदेशक-कामर्शियल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) व विशिष्ट अतिथि गण डा.कीर्ति विक्रम सिंह (उप निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ) एवं दुर्गेश कुमार त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा विभाग एकल अभियान, एकल फ्यूचर) ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने की जबकि वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार ने टीमों का स्वागत किया। इस अवसर पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने भी चैंपियनशिप में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

पहले दिन के परिणाम

बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (59 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण : जोशिका पाण्डेय (उत्तर प्रदेश), रजत : परिधि दुआ (उत्तर प्रदेश)
बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (59 किग्रा से कम):- स्वर्ण : खुशी कुमारी (राजस्थान), रजत : पारुल शर्मा (उत्तर प्रदेश), कांस्य : नैना (उत्तर प्रदेश) व वान्या तोमर (उत्तर प्रदेश)
बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (48 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सोनिया (पंजाब), रजत : रामरती (उत्तर प्रदेश), कांस्य : अंजली शर्मा (उत्तर प्रदेश) व नेहा (उत्तर प्रदेश)
बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (40 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सौम्या कुशवाहा (उत्तर प्रदेश), रजत : प्रियंका त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), कांस्य : प्रियंका गुप्ता (झारखंड) व जान्हवी (उत्तर प्रदेश)
बालक 16-17 वर्ष कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अभिषेक सिंह (उत्तर प्रदेश), रजत : आशुतोष मिश्रा (बिहार), अभिषेक गुप्ता (उत्तर प्रदेश) व इस्मित सिंह (पंजाब)
बालक 16-17 वर्ष कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अजय पटेल (उत्तर प्रदेश), रजत : कार्तिकेय (उत्तर प्रदेश), कांस्य : अयान खान (मध्य प्रदेश) व अविनाश पासवान (उत्तर प्रदेश)
बालक 16-17 वर्ष कुमिते (61 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सनी गौतम (उत्तर प्रदेश), रजत : विनायक (झारखंड), कांस्य : गौरव शर्मा (उत्तर प्रदेश) व अखिल (उत्तर प्रदेश)
महिला सीनियर कुमिते (61 किग्रा से कम):- स्वर्ण : आयुषी (उत्तर प्रदेश), रजत : लक्ष्मी (उत्तर प्रदेश), कांस्य : गरिमा (बिहार) व दानिया (दिल्ली)
महिला सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : प्रियंका (उत्तर प्रदेश पुलिस) व रितिका यादव (उत्तर प्रदेश)
महिला सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम):- स्वर्ण : इशिका गुप्ता (उत्तर प्रदेश), रजत : अदिति सोनकर (राजस्थान), कांस्य : ईशु (उत्तर प्रदेश) व ज्योत्सना (उत्तर प्रदेश)
महिला सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम):- रिया तोमर (उत्तर प्रदेश पुलिस), रजत : प्रतिष्ठा प्रसाद (झारखंड), कांस्य : अंशु (उत्तर प्रदेश)
पुरुष सीनियर कुमिते (60 किग्रा से कम):- स्वर्ण : वैदिक सिंह (उत्तर प्रदेश), रजत : प्रशांत मौर्या (झारखंड), कांस्य : पिंटू प्रसाद (उत्तर प्रदेश) व मो.फैजान (दिल्ली)
पुरुष सीनियर कुमिते (67 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सत्यम यादव (उत्तर प्रदेश), रजत : अभय कुमार (पंजाब), कांस्य : विकास कुमार (उत्तर प्रदेश)
बालिका 14-15 वर्ष काता:- स्वर्ण : तूलिका शर्मा (उत्तर प्रदेश), रजत : श्रेया गुप्ता (उत्तर प्रदेश), कांस्य : आर्याही कुमार (उत्तर प्रदेश) व श्रेया शुक्ला (पंजाब)