Sunday , September 29 2024

मायावती बोलीं, सरकार बनने पर किसानों के माफ होंगे एक लाख तक के कर्ज

mayawati-7591-1483430205गरीब नौजवानों को उनकी जरूरतों के हिसाब से आर्थिक मदद दी जायेगी। प्रदेश में गरीबों, किसानों और मजदूरों से वसूली के लिए बैंक परेशान करते हैं। इनके 1 लाख तक के कर्जे माफ़ किए जाएंगे। गरीबों को जमीनों के पटटे दिए जाएंगे। मेरे द्वारा दिए गए जमीनों के पट्टों पर कब्जों को मुक्त करवाकर भू माफियाओं को जेल में डाला जाएगा। यह बातें शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एटा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मायावती ने कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर कार्य कर रही है। दिल्ली की कानून व्यवस्था न संभाल पाने वाली भाजपा इतने बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की कानून ब्यवस्था को कैसे संभालेगी। भाजपा द्वारा मीडिया के मैनेज किए गए ओपिनियन पोल के बहकावे में न आने की कार्यकर्ताओं से अपील की।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के प्रयासों से मिले आरक्षण और अन्य सुविधाओं को भाजपा आरएएस के एजेंडे पर चलकर ख़त्म कर सकती है। भाजपा को वोट देने का मतलब खुद के आरक्षण के खिलाफ वोट देना है। आर्थिक आधार पर भी बीएसपी आरक्षण की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर बेकसूर लोगों को जेल में बंद करवाने वाले लोगों के मामलों की समीक्षा करवाकर उन्हें जेल से रिहा करवाया जाएगा। जिन लोगों की एफआईआर नहीं हो सकी है। मेरी सरकार आने पर विशेष अभियान चलाकर उनकी रिपोर्ट दर्ज करवायी जाएगी। जिन जिले में योजनाओं और संस्थानों के नाम सपा सरकार ने बदले है। उनके पूर्व नामों को बहाल किया जायेगा।

सपा सरकार के बड़े आर्थिक फैसले और नौकरियों में भर्ती की जांच कराई जाएगी। सपा सरकार के तरह किसी खास क्षेत्र के विकास की जगह सब क्षेत्र का विकास कराया जायेगा। मेरी चार बार की सरकार में प्रदेश से किसी ने पलायन नहीं किया बल्कि दुसरे राज्यों से वापस आए। केंद्र की सरकार के नोटबंदी के कारण प्रदेश के बाहर रह रहे लोगो को प्रदेश में वापस आना पड़ा।