महाराष्ट्र में दरिंदगी: पालघर में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
February 10, 20229 Views
महाराष्ट्र के पालघर जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने एक 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर को हुई।