Thursday , January 26 2023

कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रमुख सचिव व सचिव हटाए

यूपी के चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने प्रमुख सचिव अनीता सिंह व सचिव पार्थ सारथी और अमोद कुमार को हटा दिया।

akhilesh-yadav_1485113481चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अखिलेश ने अपना इस्तीफा राज्यपाल राम नाईक को सौंप दिया।

नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक अखिलेश कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे।

यूपी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। जिसमें भाजपा ने 324 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 55 सीटों पर जीत मिली है।