Thursday , January 26 2023

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी भाजपा में हो गयी शामिल आज मथुरा में बिखेरेंगी अपना जलवा

 

सपना चौधरी भाजपा में शामिल

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आज दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा सदस्यता अभियान के प्रमुख तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी समेत कई बड़े भाजपा के नेता मौजूद थे। सपना चौधरी कई बार मनोज तिवारी के साथ भी नजर आयीं थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा के लिए मैं पूरे भारत में प्रचार करने से पीछे नहीं हटूंगी। भाजपा उनके लिए परिवार और राष्ट्र की तरह है।

उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में आज हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शाम को बरखा बहार कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करेंगे। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग इस कार्यक्रम का आयोजन मथुरा के कोसी की नवीन अनाज मंडी कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग भले ही इस कार्यक्रम का बड़ा प्रचार नहीं कर रहा है, लेकिन सपना चौधरी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। सपना चौधरी ने इस आयोजन में आमंत्रित करने के लिए प्रदेश के धार्मिक सांस्कृतिक मंत्री लक्ष्मी नारायण का भी आभार जताया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्कृति विभाग ने भी सारी तैयारी बड़े पैमाने पर कर ली है।संस्कृति विभाग अनाज मंडी परिसर में शाम सात बजे से बरखा बहार कार्यक्रम का आयोजन करा रहा है। । कार्यक्रम प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मंडी परिषद में होने वाले कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।मथुरा में लंबे अरसे से अपने कार्यक्रम करने का सपना देख रहीं सपना चौधरी का आज सत्ता के नजदीक होने की वजह से पूरा हो रहा है। उन्होंने वीडियो के जरिए अपील की है और अपनी खुशी व्यक्त किया है। मथुरा में दो बार सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त हो चुका है। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा साधु-संतों के बड़े विरोध के कारण कार्यक्रम को निरस्त किया गया था।