Sunday , February 19 2023

देश बचाने के लिए आगे आएं युवा

Image result for SWAMI ABHISHEK BRAMBHACHARI EMAGES

 

जासं, बलिया : सिकंदरपुर के समीप बहेरी में गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने झंडारोहण कर किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश बचाने के लिए युवा आगे आएं। भाजपा के लोग अपने आपको संविधान से ऊपर मान रहे हैं। देश बचाने हेतु युवा चेतना का सहयोग करें।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि संविधान देश में सबको समानता के साथ जीने का अधिकार देता है परंतु आज देश का संविधान खतरे में है। देश और संविधान बचाने की लड़ाई में जनसहयोग अपेक्षित है। कहा की हम रोटी, कपड़ा और मकान की बात करते हैं वहीं भाजपा हिदू, मुस्लिम और पाकिस्तान की बात कर रही है। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय,अजय ओझा आदि मौजूद थे।