Saturday , February 18 2023

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, घर आई नन्ही परी की फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

Image result for दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी ki images

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। सरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी ने इस प्यारी बच्ची को जन्म दिया है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने इसकी जानकारी अब सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का  जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर एसएसके आ गई हैं।