Monday , May 8 2023

बाढ़ से घबरा गईं दो नई नवेली दुल्‍हनें, 5 दिन पानी से घिरे रहने के बाद गंगा के घटते ही मायके लौटीं

पटना के बिंद टोली  की ज्योति देवी और छठी देवी की दो माह पहले शादी हुई थी। सबकुछ सही चल रहा था। ससुराल में सपरिवार रह रही थीं। 10 अगस्त की रात में अचानक बाढ़ का पानी इतना आ गया कि दोनों बिंद टोली में घिर गईं। हालांकि, उनके ससुराल वाले दूसरे स्थान पर ले जाने को तैयार थे लेकिन दोनों खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। सोमवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट आने के बाद दोनों अपने मायके के लिए रवाना हो गईं।