Saturday , September 28 2024

भारतीय टीम ने मंगलवार को 85 साल में पहली बार किया यह करिश्मा

भारतीय टीम ने मंगलवार को 85 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इतिहास रचा। टीम इंडिया ने धर्मशाला में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। टीम इंडिया ने 85 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार लगातार सात टेस्ट सीरीज जीती।

150319023226_india_cricket_team_624x351_gettyimagesभारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 333 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए बेंगलुरू में दूसरा टेस्ट जीता। रांची में तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद मेजबान टीम ने धर्मशाला में चौथे टेस्ट में – विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

भारत के लगातार सात टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला 2015 में श्रीलंका में शुरू हुआ था जब विराट के धुरंधरों ने 2-1 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने इसके बाद अपने घर में द. अफ्रीका को 3-0 से हराया। भारत ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में 2-0 से हराया। इसके बाद टीम इंडिया का अपने घर में लगातार चार टेस्ट सीरीज जीत का क्रम शुरू हुआ। भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से और इंग्लैंड को 4-0 से रौंदा। भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से पीटा।

भारत की लगातार सात टेस्ट सीरीज जीत

  • भारत विवि श्रीलंका 2-1 (3 टेस्ट) : 2015 (मेजबान श्रीलंका)
  • भारत विवि द. अफ्रीका 3-0 (4) : 2015-16 (भारत)
  • भारत विवि वेस्टइंडीज 2-0 (4) : 2016 (वेस्टइंडीज)
  • भारत विवि न्यूजीलैंड 3-0 (3) : 2016-17 (भारत)
  • भारत विवि इंग्लैंड 4-0 (5) : 2016-17 (भारत)
  • भारत विवि बांग्लादेश 1-0 (1) : 2016-17 (भारत)
  • भारत विवि ऑस्ट्रेलिया 2-1 (4) : 2016-17 (भारत)