Sunday , June 8 2025

पति ने 40 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा न्यूजीलैंड, वहां जाकर रहने लगी दूसरे संग

पटियाला। शादी के बाद करीब 40 लाख रुपये खर्च कर युवक ने पत्नी को न्यूजीलैंड भेजा। पहली बार तो सब ठीक रहा, लेकिन दूसरी बार न्यूजीलैंड जाकर पत्नी ने धोखा दे दिया। वह किसी दूसरे के साथ रहने लगी। पत्नी के साथ विवाद में पति चार दिन पुलिस हिरासत में रहा, जिसके बाद उसे भारत वापस भेज दिया गया।

संगरूर के सकरौदी गांव के रहने वाले हरदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी प्रभनीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह है पूरी कहानी

हरदीप की प्रभनीत कौर से पहली बार उस वक्त मुलाकात हुई, जब वह बीए द्वितीय वर्ष में थी। फरवरी 2010 में दोनों की शादी हो गई और वे न्यूजीलैंड चले गए।

डेढ़ साल वहां रहने के बाद दोनों वापस आ गए। 2014 को प्रभनीत ने बेटे को जन्म दिया और इसके तीन साल बादमई 2017 में दोनों ने फिर न्यूजीलैंड के लिए अप्लाई किया, लेकिन सिर्फ प्रभनीत कौर का वीजा लगा।

बाद में जुलाई में हरदीप बेटे के साथ विजिटर्स वीजा पर न्यूजीलैंड गया वहां पहुंचकर उसने देखा कि उसकी पत्नी प्रभनीत बुरी संगत में पड़ चुकी है। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। अगस्त 2017 को हरदीप बेटे को लेकर वापस इंडिया आ गया और उसे घर छोड़कर वापस न्यूजीलैंड गया।