Monday , June 9 2025

Prahri News | प्रहरी न्यूज़Prahri News | प्रहरी न्यूज़ Latest Hindi News Portal

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अध्यात्म
    • धर्म
    • राशिफल
  • उत्तर प्रदेश

गुड न्यूज़ ट्रेलर रिलीज़ : करीना को चाहिए अक्षय का बेबी लेकिन आ गया दिलजीत का बच्चा

November 18, 2019 7 Views

 

 

करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ का ट्रेलर जारी हो गया है। Trailer काफी मजेदार है और अलग तरह की कहानी बताता है। इस कहानी में दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवाणी भी हैं। ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ को अलग तरह से पेश किया गया है। इस बार बच्चे पैदा होने से पहले ही बदल गए हैं, आप ट्रेलर देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे। दो कपल्स एक-दूसरे के जीवन बिन बुलाए मेहमान की तरह आए हैं। दोनों जोड़े एक-दूसरे से परेशान हैं। कुलमिलाकर कॉमेडी के लिए जोरदार प्लॉट तैयार कर लिया गया है, जिस पर बढ़िया सीन देखने को फिल्म में मिलेंगे।

इस ट्रेलर में सुखबीर का मशहूर गीत भी पूरे वक्त सुनाई देता रहता है। यह गीत है ‘सौदा खरा खरा’। लगभग दो दशक पुराने इस गाने को एक बार फिर सुनना अच्छा लगता है।

बता दें कि करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ इसे बना रहा है। दिलजीत दोसांझ पहली बार इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं। करीना कपूर और अक्षय कुमार भी काफी दिनों बाद साथ आए हैं। दोनों ने पहली बार ‘कमबख्त इश्क’ में साथ काम किया था। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके गाने जरूर अच्छे थे।

Good Newwz को राज मेहता ने निर्देशित किया है। करण जौहर के साथ अपूर्व मेहता, हीरू यश जौहर, शशांक खेतान और अरुणा भाटिया ने भी इसमें पैसा लगाया है। अक्षय कुमार का प्रोडक्शन हाउस भी इस फिल्म के निर्माण में शामिल है।

यह फिल्म इस साल की आखिरी रिलीज होगी। इसे 27 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। सलमान खान की ‘दबंग 3’ के एक हफ्ते बाद यह रिलीज की जा रही है।

 

2019-11-18
Prahri News

सम्बंधित समाचार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण वाराणसी को गाइडों ने दिया पत्रक

May 15, 2024

SMS के वैदिक विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में ‘योग विज्ञान’ पर एक और पुस्तक का विमोचन

December 20, 2023

राजन लूथरा कृत ‘महायोगी’ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च

October 18, 2023

ताज़ा समाचार

  • लखनऊ में स्वच्छ्ता की अलख जगाने में जुटी पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 27, 2024
  • लखनऊ में तीन दिवसीय आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल 3 सितम्बर से

    August 27, 2024
  • Uttarakhand : छह आईएएस का तबादला

    August 27, 2024
  • विशिष्ट और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का केंद्र बना महायोगी गोरखनाथ विवि

    August 27, 2024
  • कुमाऊं विवि ने परीक्षा आवेदन की तिथि पांच सितंबर तक बढ़ाई

    August 27, 2024

उत्तर प्रदेश

  • लखनऊ में स्वच्छ्ता की अलख जगाने में जुटी पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 27, 2024
  • लखनऊ में तीन दिवसीय आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल 3 सितम्बर से

    August 27, 2024
  • विशिष्ट और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का केंद्र बना महायोगी गोरखनाथ विवि

    August 27, 2024
  • UP कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

    August 27, 2024
  • केके खरे सीसीबीडब्ल्यू रैपिड ओपन में चैंपियन, हिम्मिका सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

    August 27, 2024

उत्तराखंड

  • Uttarakhand : छह आईएएस का तबादला

    August 27, 2024
  • कुमाऊं विवि ने परीक्षा आवेदन की तिथि पांच सितंबर तक बढ़ाई

    August 27, 2024
  • शैला रानी का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति : सीएम धामी

    July 10, 2024
  • केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का निधन

    July 10, 2024
  • Election : पूरे देश में इस समय मोदी की लहर : धामी

    May 20, 2024
Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyright 2025, All Rights Reserved to PrahriNews.Com