Monday , February 24 2025

BJP :भाजपा को पूरे हुए 40 साल, पीएम मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Amit Shah, India's invisible prime minister, gets more powerful ...

देश की राजग सरकार भारतीय जनता पार्टी को आज पूरे 40 साल हो गए हैं। आज से ठीक 40 साल पहले पार्टी की स्थापना की गई थी। इस मौके पर पीएम मोदी  केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुआ लिखा पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी साथी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं। उन सभी को श्रद्धांजलि, जिन्होंने दशकों से पार्टी का निर्माण करने के लिए कड़ी मेहनत की है, जिसके कारण भाजपा को हमारे देश के करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है।

वहीं शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।