Tuesday , February 25 2025

Gold Silver Price Today: सोना के भाव में आज फिर गिरावट, जानें 10 ग्राम की कीमत

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज (गुरुवार) को मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के भाव में गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद जून सोना वायदा भाव 44977 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 63595 रुपए प्रति किलो भाव पर रही। सोने में अप्रैल का फ्यूचर ट्रेड 127.00 रुपए की गिरावट के साथ 44,510.00 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव आज 47170 रुपए, मुंबई में 44,360 रुपए, चेन्नई में 45,400 रुपए और कोलकाता में 46,390 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं चांदी का भाव दिल्ली में 63600 रुपए प्रति किलो हैं। वहीं मुंबई में 63600, चेन्नई में 67600 और कोलकाता में 63600 रुपए प्रति किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 27.72 डॉलर की तेजी के साथ 1,711.93 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है। जबकि चांदी 24.31 डॉलरके स्तर पर है।

पिछले 10 दिनों में सोने 10 ग्राम का दाम

दिनांक22 कैरेट (रुपए)24 कैरेट (रुपए)
1 अप्रैल 202143,24047,170
31 मार्च 202143,25047,180
30 मार्च 202143,50047,450
29 मार्च 202144,07048,070
28 मार्च 202144,06048,060
27 मार्च 202144,05048,050
26 मार्च 202143,85047,840
25 मार्च 202144,15048,160
24 मार्च 202144,06048,060
23 मार्च 202144,05048,080