Monday , June 9 2025

दिल्ली: शाहदरा में आपसी दुश्मनी के चलते महिला के साथ दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा से एक महिला के दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी शाहदरा आर. सथियासुंदरम ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शाहदरा जिले से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ आपसी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता को सभी जरूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है और उसकी काउंसलिंग भी कराई गई है।

new