Sunday , May 19 2024

SYL खुदाई को लेकर हरियाणा-पंजाब बोर्डर छावनी में तब्दील

नई दिल्ली: SYL खुदाई को लेकर हरियाणा-पंजाब बोर्डर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बोर्डर का इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

SYL– इनेलो कार्यकर्ताओं को पंजाब में दाखिल होने से रोकने के लिए पंजाब पुलिस के आलाधिकारी और पंजाब पुलिस के जवान हरियाणा-पंजाब बोर्डर पर तैनात कर दिए गए हैं।

– इतना ही नहीं यहां पंजाब पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़े बड़े बेरीकेट्स भी लगा दिए हैं ताकि कोई भी इनेलो कार्यकर्ता पंजाब में दाखिल न हो पाए।

– वहीं दूसरी और इस मामले में इनेलो की सबसे ज्यादा खिंचाई कर रहे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार तंज कसा है।

– इनेलो नेता अभय चौटाला के इस कदम को मूर्खतापूर्ण बताते हुए अनिल विज ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जो शो का पर्दा उठने  से पहले ही फ्लॉप हो गया उसकी विफलता के बाद अभय चौटाला प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को क्या मुहं दिखाएंगे।