Tuesday , May 21 2024

सिंह राशि वाले संयम से काम लें आज, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज बृहस्पतिवार है और तारीख 23 फरवरी 2017, जानिए अपना राशिफल।

rashifal-569a0a667e7f8_lमेष

सोचते कुछ हैं, होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

वृषभ

आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन

लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

कर्क

सोचने-समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धन लाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

सिंह

परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक होगा।

कन्या

समय के उतार-चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

तुला

आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपति के विवाद समाप्त होंगे।