Sunday , June 29 2025

ये है एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाली कंचन ठाकुर का बड़ा सपना

इस मॉडल ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल रात जो हंगामा किया उसके बाद इंडस्ट्री में इसके चर्चे शुरू हो गए हैं।

mumbai-model-kanchan-thakur_1488605852इस हंगामेदार मॉडल का नाम कंचन ठाकुर है, कंचन तेलुगू की लोकप्रिय एक्ट्रेस भी है और कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर कंचन ठाकुर काफी लोकप्रिय हैं। कंचन के नाम पर साउथ ड्रीम्स नाम से एक फोटो वेबसाइट भी बनी हुई जो उनके फैैंस को कंचन की हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों रूबरू कराती है।

mumbai-model-kanchan-thakur_1488605596कंचन महज 27 साल ही हैं लेकिन तेलगु इंडस्ट्री में उनके जलवे कायम है। कंचन मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए वो कई बार कोशिश कर चुकी है लेकिन अब तक सफल नही हो पाई।

माना जा रहा है कि कंचन ने शोहरत पाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर इतना ड्रामा किया। लेकिन ये ड्रामा कंचन को ही उल्टा पड़ गया क्योंकि एयर इंडिया ने उनके खिलाफ एक बड़ा कदम उठा लिया।mumbai-model-kanchan-thakur_1488605752

कहा जा रहा है कि कंचन उन मॉडल्स में से एक है जो मॉडलिंग में तो सफल हो गई लेकिन सफल स्टार बनने के सपने से अभी दूर हैं।

हालांकि अपने इस इस ड्रामे पर कंचन का कहना है कि वो बस एक मजाक कर रहीं थीं। इस बात पर जब अधिकारियों ने नाराजगी जताई तो कंचन ने और बहस करनी शुरु कर दी जिससे फ्लाइट करीब एक घंटे लेट हो गई।

mumbai-model-kanchan-thakur_1488605816अधिकारियों की इस नाराजगी पर कंचन ने तंज कसते हुए कहा,’जब असली आतंकी फ्लाइट्स में सफर कर लेते हैं तब आप कुछ नहीं कर पाते। हम तो फिर भी मजाक कर रहे हैं, अब इसे जबरन मुद्दा बनाया जा रहा है।’

कंचन ठाकुर और उनके दोस्तों को बेशक जमानत दे दी गई है लेकिन अधिकारियों के मुताबिक उनके इस मजाक के लिए उन्हें सबक सिखाया जाना जरूरी है। और इसी वजह से उन्हें हिदायत दी गई है कि वो शहर छोड़कर ना जाएं।

बता दें कि कंचन ठाकुर की मां दिल्ली में रहती हैं और वो बीमार हैं। उन्हीं को देेखने के लिए कंचन दिल्ली जा रहीं थीं। इस दौरान कंचन ने कुछ मजाक करने की सोची और ऐसा कदम उठाया।

mumbai-model-kanchan-thakur_1488605996लेकिन अब सबक मिलने के बाद उम्मीद है कंचन ठाकुुर भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करेंगी।