भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिल्ली के होटल में एक और घटना हो गई है। द्वारका के पांच सितारा होटल में उनके तीन मोबाइल चोरी हो गए हैं। धोनी की ओर से द्वारका के सेक्टर 10 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

FIR registered by Delhi Police after complaint by MS Dhoni saying that his three mobile phones got stolen during fire at WelcomHotel, Dwarka
बता दें कि धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए आए हैं। इस बीच द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह आग होटल तक भी पहुंच गई। इधर दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर चली। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।