आप सभी को फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ याद ही होगी। इस फिल्म में वैसे तो रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थे। लेकिन सलमान खान भी अहम भूमिका में दिखे। कायदे से ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। लेकिन क्या आपको वो हीरोइन याद है जिसने इस फिल्म में सलमान की प्रेमिका का रोल अदा किया ?
ये लड़की सलमान के लिए इस कदर पागल थी कि सलमान के लिए अपने सीने पर गोली भी खा लेती है। भोली सूरत और झील सी गहरी आंखों की मल्लिका सलमान की ये प्रेमिका थीं एक्ट्रेस रेनू आर्या।
लेकिन आज ये हीरोइन कहां है और किस हाल में है, क्या इसकी किसी को खबर है?
कहने को तो रेनू आर्या ने सलमान खान, रेखा और फारुख शेख जैसे दिग्गज एक्टरों के अलावा श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के साथ काम किया, लेकिन वो सफलता उन्हें नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई थी। इस फिल्म का नाम था बंजारन। फिल्म फ्लॉप रही और तब से रेनू आर्या कहां हैं किसी को पता नहीं।