Friday , May 17 2024

कुंभ राशि वाले आज रहें सावधान, जानिए क्या शुभ समाचार मिलने वाला है

आज शनिवार है और तारीख 25 मार्च 2017, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह दिन।

l_worship-1490409294मेष

अपनों का साथ मिलेगा, लेकिन अपेक्षाएं ज्यादा होने के कारण सबकुछ करने के बाद भी असंतोष नहीं मिटा पाएंगे।

वृष

आय के नए स्रोतों के लिए कार्य तेजी से कार्य करना चाहेंगे। मेहमानों के कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त हो सकती है। कार्यों में आए व्यवधान मन को अप्रसन्न करेंगे।

मिथुन 

स्नेहीजन से मुलाकात से मन भाीगा-भीगा महसूस करेगा। भावनात्मक संबल और नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

कर्क

स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में व्यवधान अनुभव होगा। स्नेहीजनों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

सिंह

दिनचर्या अस्त व्यस्त हो सकती है। स्नेहीजनों के सामने समय और धन दोनों के साथ प्रस्तुत होना होगा। अपेक्षाओं का बोझ मन में असंतुष्टि का भाव जगाएगा।

कन्या

अपनी कमजोरियों को नजरअंदाज करके ली गई बड़ी जिम्मेदारियां अन्तत: हताशा दे सकती हैं। बड़े दावों, वादों और जिम्मेदारियों से बचना ज्यादा ठीक रहेगा।

तुला

लक्ष्यहीन और थका देने वाली भागदौड़ में उलझा हुआ पाएंगे। दूसरों के कारण व्यक्तिगत कार्य प्रभावित होंगे।

वृश्चिक

अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह निर्वाह करने के बाद भी उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण कार्य स्थल पर असंतुष्ट होंगे।

धनु

प्रतियोगिता में लाभ की संभावना बनेगी। जीवनसाथी आपकी बातों को नजरअन्दाज कर आपके अहम् को चोट करेगा।

मकर

दूर तक संबंध निभाने की आदत से बड़े लाभों के अवसर मिलेंगे, समय बदल रहा है सावधानी बरतें। अपनों का साथ निभाएं।

कुंभ

अनियंत्रित क्रोध से कार्यस्थल पर लोगों में आपके प्रति कठोरता आ सकती है, छोटे मामलों को बातों से निपटाएं।

मीन

प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर अविश्वास को अपने मन में स्थान न दें। विवाद उम्मीद से ज्यादा गहरे हो सकते हैं।