नोटबंदी के बावजूद बीते वित्तीय वर्ष में सरकार का खजाना लबालब हो गया। वाणिज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष में 17.3 प्रतिशत टैक्स कलेक्शन की बढ़ोतरी दर्ज की है जो कि बीते पांच साल में सर्वाधिक है। खास बात यह है कि हिमाचल सहित नौ अन्य राज्यों के मुकाबले भी टैक्स कलेक्शन में उत्तराखंड अव्वल साबित हुआ है।

वाणिज्य कर आयुक्त रणवीर सिंह चौहान के मुताबिक बीते पांच वर्षों में इस साल यह सर्वाधिक 17.3 प्रतिशत है। वाणिज्य कर अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि इस साल का टैक्स कलेक्शन नौ अन्य राज्यों के मुकाबले भी सबसे अधिक है।
उत्तराखंड : 17.3
झारखंड : 16.8
छत्तीसगढ़ : 12.6
मध्य प्रदेश : 12
हिमाचल प्रदेश : 11
तमिलनाडु : 9.5
पश्चिमी बंगाल : 9
राजस्थान : 8.84
बिहार : 7.75
उड़ीसा : 4
झारखंड : 16.8
छत्तीसगढ़ : 12.6
मध्य प्रदेश : 12
हिमाचल प्रदेश : 11
तमिलनाडु : 9.5
पश्चिमी बंगाल : 9
राजस्थान : 8.84
बिहार : 7.75
उड़ीसा : 4
पांच वित्तीय वर्षों में उत्तराखंड की रेवेन्यू बढ़ोतरी
2013 : 17 प्रतिशत
2014 : 14 प्रतिशत
2015 : 12 प्रतिशत
2016 : 12 प्रतिशत
2017 : 17 प्रतिशत