Monday , February 24 2025

बांसडीह कोतवाल का ट्रांसफर कई थानेदार इधर से उधर

 

बलिया। बलिया की बिगडती कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने 05 निरीक्षक व 05 उप निरीक्षको का  कार्यक्षेत्र बदल दिया है। एसपी ने एक उप निरीक्षक का कद भी बढ़ाया है। शनिवार को जारी आदेश में एसपी ने बैरिया के एसएचओ दीप कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा है, जबकि बांसडीह से जगदीश चन्द्र यादव को रसडा कोतवाल बनाया है। रसडा से अविनाश कुमार सिंह को बैरिया, सुखपुरा से रत्नेश कुमार सिंह को बांसडीह तथा मूलचन्द्र चौरसिया को पकडी से सुखपुरा थाने का प्रभारी बनाया गया है।