Monday , February 24 2025

दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत

रेवती: थाना क्षेत्र के भोजछपरा गांव में सोमवार को मिट्टी की दीवार गिरने से दीवार में दबकर गीता देवी (35) पुत्री शिवानंद प्रसाद की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। महिला अपने घर झोपड़ीनुमा मिट्टी के घर में बैठी थी। इसी बीच अचानक मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। यह देख परिवार के सदस्य दौड़ गए। किसी तरह से उसे मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।