Monday , May 20 2024

अस्पताल के बाहर चाय पीने गई महिला ने बच्चे को दिया जन्म

अलवर। जिले के महिला अस्पताल से सौ मीटर दूर बाजार आई एक महिला को अस्पताल के बाहर ही खुले में प्रसव हो गया। वहां मौजूद भीड़ ने एम्बुलेंस को बुला कर जच्चा और बच्चे को महिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
जानकारी देतीं डॉक्टर।

दरअसल, लक्ष्मणगढ़ निवासी महिला अस्पताल के बाहर बैठी हुई थी तभी उसको प्रसव पीड़ा हुई और कुछ समय में प्रसव हो गया। देखते ही देखते बच्चे की किलकारियां गूंजने लगी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने जच्चा और बच्चा दोनों को एम्बुलेन्स की मदद से तुरन्त महिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद महिला डॉक्टर ने दोनों को देखने के बाद वॉर्ड में भर्ती करवा दिया है।