Sunday , May 12 2024

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

Image result for pratibha patil   

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल से सम्मानित किया गया। यह पुरस्‍कार विदेशियों को दिए जाने वाले क्रम में है।

पुणे के एमसीसीआइए भवन में आयोजित समारोह में भारत में मेक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पाटिल को सम्मानित किया। पाटिल 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रही हैं।

वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। राजदूत प्रिआ ने बताया कि 1993 में इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। यह प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मेक्सिको में राजदूत रहे लोगों को प्रदान किया जाता है।