Tuesday , July 2 2024

बदलाव की इबारत लिखती कश्मीर की इनायत …………….

इनायत की एक जिद थी |अपनी पहचान बनाने की।
कॉलेज में कुछ लड़कियों को हॉकी खेलते देखा तो उसे लगा की यह ग्राउंड उसे भी बुला रहा है। एक बार स्टिक हाथ में थामी तो फिर सब कुछ बदल गया। कश्मीर की अलगाववादी सियासत का केंद्र बन चुके लालचौक की भीड़ से मात्र 12 किलोमीटर दूर करालपोरा की यह बेटी इनायत फारुक अब सिर्फ साधारण छात्रा नहीं रही। हॉकी अब इनायत की पहचान बन गई और उस पहचान ने रुढि़यों को तोड़कर आगे बढ़ने की चाह रखने वाली कश्‍मीर की बेटियों काे एक सपना दे दिया।तीन दशकों से आतंकवाद, कट्टरपंथियों के तालिबानी फरमान से सबसे ज्यादा प्रभावित कश्मीर की महिलाओं की उस पीढ़ी का नेतृत्व कर रही है, जो रुढि़वाद की बेड़ियों को तोड़ आगे बढ़ने के लिए तैयार खड़ी हैं।वह कश्‍मीर में महिला हाॅकी का रोल मॉडल बन गई है, क्योंकि 25 साल में घाटी से नेशनल हाकी के किसी कैंप और सीनियर हॉकी प्रतियोगितयों में हिस्सा लेने वाली वह एकमात्र लड़की है।इनायत बताती है कि यह बदलाव अचानक सा उसकी जिंदगी में आया।
श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित महिला कालेज में दाखिला लेने से पहले मैंने कभी हाॅकी नहीं पकड़ी थी। किसी को सामने खेलते भी नहीं देखा था। टीवी पर एक-आध ही कोई मैच देखा था। वह भी मुझे पूरी तरह याद नहीं। घर में भी काेई नहीं खेलता था।’इनायत ‘मिडिलक्लास परिवार है और वह भी कश्मीर के चाडूरा (बड़गाम) में। समझ सकते हैं कि स्थिति क्या होगी। यह बदलाव इतना आसान भी नहीं था। पहली लड़ाई घर से ही थी। इनायत बताती हैं कि कालेज के भीतर तो ठीक था लेकिन घर में बात बिगड़ गई। पिता नाराज हुए कि यह कौन सा खेल है। उनका मानना था कि हॉकी लड़कियों के लिए नहीं है। परिवार, पड़ोस और समाज के सवालों की फेहरिस्‍त थी। घर से हॉकी लेकर निकलती थी तो लोग हैरानी से देखते हुए आपस में बात करते थे। जानती थी कि मेरे बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन मैं नजर अंदाज कर देती थी। शुरुआती विरोध के बाद घर से साथ मिला |                                                              पिता फारुक अहमद ने कहा कि मैंने ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि इनायत हमारा नाम यूंं रोशन करेगी।इनायत ने कहा कि कालेज में मैं जल्द ही टीम का हिस्सा बन गई। मेरे खेल को देखते हुए डिवीजनल स्पोर्ट्स आफिसर व अन्य खेल अधिकारियों ने मुझे प्रोत्साहित किया। दो साल पहले वर्ष 2017 में मैने पटियाला में नेताजी सुभाष इंस्टीच्यूट आॅफ स्पाेर्ट्स में आयोजित कैंप में हिस्सा लिया। वहां से हेल्थ एंड फिटनेस में सर्टिफिकेट कोर्स किया। पिछले साल मैं जम्मू में हुए नेशनल ट्रायल में हिस्सा लेने भी गई। लड़ाई हर कदम पर जारी थी।इनायत ने कहा कि कालेज में मैं जल्द ही टीम का हिस्सा बन गई। मेरे खेल को देखते हुए डिवीजनल स्पोर्ट्स आफिसर व अन्य खेल अधिकारियों ने मुझे प्रोत्साहित किया। दो साल पहले वर्ष 2017 में मैने पटियाला में नेताजी सुभाष इंस्टीच्यूट आॅफ स्पाेर्ट्स में आयोजित कैंप में हिस्सा लिया। वहां से हेल्थ एंड फिटनेस में सर्टिफिकेट कोर्स किया। पिछले साल मैं जम्मू में हुए नेशनल ट्रायल में हिस्सा लेने भी गई। लड़ाई हर कदम पर जारी थी।                                                                                                                                               कश्मीर में खेल सुविधाओं का जिक्र करते हुए वह बताती हैं कि यहां सुविधाओं का अभाव है। अभ्यास करने के लिए एक सिंथेटिक टर्फ भी नहीं है। जब मैं पहली बार बाहर खेलने गयी तो वहां दूसरी लडकियों का खेल देखकर हैरान रह गई थी। मुझे उस दिन अहसास हुआ कि मैं बहुत पीछे हूं, मुझे कड़ी मेहनत करनी है। भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उसने कहा कि मैं एक दिन राष्ट्रीय टीम का अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हूं।कोच तेजिंदर सिंह कहते हैं कि इनायत की सफलता के बाद और बेटियां भी सामने आ रही हैं। अब हमारी बेटियां राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कैंप में जा रही हैं।