Monday , February 24 2025

बलिया के बांसडीहरोड में महिला ने आर्थिकतंगी के कारण अपने चार बच्चों संग खाया जहर

: इसे आर्थिक तंगी का ज्वलंत उदाहरण कहें या फिर जिदगी की घुटन का चरम, लेकिन ऐसी ही किसी परिस्थिति का भीषण दबाव झेल रही एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ खुद को खत्म करने की नीयत से जहर खा लिया। मामला क्षेत्र के शंकरपुर का है, जहां एक मां ने अपने चार बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घरेलू विवाद से परेशान होकर तारा देवी उर्फ नेहा (36 वर्ष) पत्नी भगवती प्रसाद ने अपने बच्चे नंदिनी (11), राज (9), आदर्श (7), अनिकेत (6) के साथ गुरुवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह बच्चों समेत सो गई। सुबह देर तक उनके न उठने पर घरवालों ने उन्हें जगाने की कोशिश की लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इससे हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में परिजन इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार इन सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।