Thursday , December 19 2024

गरबा क्वीन के साथ यह मशहूर गायक भी हुआ भाजपा में शामिल

अहमदाबाद। चार-चार बंगड़ी फेम गायिका किंजल दवे के बाद गुजरात की एक ओर मशहूर गायिक ऐश्वर्या मजमुदार और गायक अरविंद वेगड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को अहमदाबाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर भारी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।

लोकगायिक ऐश्वर्या मजमुदार गुजरात में गरबा क्वीन के रूप में मशहूर हैं। वहीं अरविंद वेगड़ा ‘भाय-भाय भला मोरी रामा’ गाने से गुजरात ही नहीं पूरे देश में मशहूर हैं। दोनों के गुजरात में लाखों प्रशंसक है।

दोनों ने पिछले सात सालों से अनेक कार्यक्रमों में भाजपा का प्रचार किया है लेकिन अब भाजपा का सदस्य बनकर पार्टी के लिए काम करेंगे।