Saturday , May 18 2024

विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है G7, भारत को विशेष आमंत्रण; चीन नहीं है हिस्सा

जी 7 दुनिया की सात सबसे अधिक औद्योगिक और विकसित अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। उनके राजनीतिक नेता प्रतिवर्ष महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। फ्रांस की तरफ से भारत को भी इस बार 45वें जी-7 शिखर सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उद्देश्य: इस साल 45वां जी-7 शिखर सम्मेलन 24-26 अगस्त, 2019 को फ्रांस के बिरिट्ज शहर में आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन का एजेंडा आय और लैंगिक असमानता से लड़ने और जैव विविधता की रक्षा पर केंद्रित है।

जी 7 के सदस्य देश

फ्रांस, इटली, जापान, जर्मनी, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन। जी-7 शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ का भी प्रतिनिधित्व किया जाता है। समूह खुद को ‘कम्यूनिटी ऑफ वैल्यूज’ यानी मूल्यों का आदर करने वाला समुदाय मानता है। स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की सुरक्षा, लोकतंत्र और कानून का शासन और समृद्धि और टिकाऊ विकास, इसके प्रमुख सिद्धांत हैं।